web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        मोबाइल चलाने से मना करने पर दसवीं की छात्रा ने खा लिया जहर, समय पर इलाज से बची जान

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 14, 2025, 6:30 PM
        मोबाइल चलाने से मना करने पर दसवीं की छात्रा ने खा लिया जहर, समय पर इलाज से बची जान
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के डूमरिया गांव की रहने वाली 15 वर्षीय दसवीं की छात्रा ने मोबाइल चलाने से मना करने पर गुस्से में आकर जहर खा लिया। समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई।

        पढ़ाई के लिए डांटने पर गुस्से में उठाया खौफनाक कदम
        जानकारी के अनुसार, बीती शाम छात्रा के पिता ने उसे मोबाइल चलाने पर डांटा और पढ़ाई करने को कहा। इससे नाराज होकर छात्रा ने खेतों में डालने के लिए घर पर रखी किटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों ने उसे तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि छात्रा अब खतरे से बाहर है।

        मोबाइल की लत पर गहरी चिंता
        परिजनों का कहना है कि बच्ची पढ़ाई के बजाय लगातार मोबाइल में व्यस्त रहती थी। डॉक्टरों ने भी चिंता जताते हुए कहा कि किसी भी चीज़ की अधिकता या लत बच्चों के लिए खतरनाक हो सकती है। यह घटना बच्चों में बढ़ रही मोबाइल की लत पर गहन विचार की जरूरत को एक बार फिर सामने लाती है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle