web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        सूरजपुर-कोरिया में फूड पॉइज़निंग से 4 की मौत, 18 से ज्यादा लोग बीमार – स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 3, 2025, 2:01 PM
        सूरजपुर-कोरिया में फूड पॉइज़निंग से 4 की मौत, 18 से ज्यादा लोग बीमार – स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        भांडी गांव और पहाड़पारा मोहल्ले में उल्टी-दस्त की चपेट में कई लोग, मृतकों में महिलाएं भी शामिल

        सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के ओड़गी ब्लॉक अंतर्गत भांडी गांव में फ़ूड पॉइज़निंग का मामला सामने आया है। एक ही गांव के अलग-अलग परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि 9 लोग बीमार होकर अस्पताल में भर्ती हैं। मृतिकाएं पनिका पारा की रहने वाली थीं।

        जानकारी के मुताबिक, कई दिनों से पूरे परिवार को दस्त और उल्टी की शिकायत थी। स्थिति बिगड़ने पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर डॉक्टरों की टीम गांव पहुंची और कैंप लगाकर इलाज शुरू किया। फिलहाल सभी मरीजों का इलाज जारी है।


        कोरिया जिले में भी दो मौतें

        इधर, कोरिया जिले के जनपद पंचायत बैकुंठपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत नगर के पहाड़पारा मोहल्ले में भी उल्टी-दस्त से दो लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। वहीं 9 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जिनमें से एक को गंभीर हालत के चलते अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

        स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंच चुकी है। पेयजल स्त्रोत का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। विभाग का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन रात में भी मेडिकल टीम की ड्यूटी लगाई गई है।


        स्वास्थ्य विभाग की जांच और बयान

        🔹 भांडी गांव (सूरजपुर) – दो महिलाओं की मौत, 9 लोग अस्पताल में भर्ती
        🔹 पहाड़पारा (कोरिया) – दो मौतें, 9 से ज्यादा लोग बीमार, कई का जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में इलाज
        🔹 स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह फूड पॉइज़निंग या दूषित जल से फैला हो सकता है।
        🔹 जलस्त्रोतों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, रिपोर्ट आने पर कारण स्पष्ट होगा।

        इस घटना ने दोनों जिलों में दहशत और चिंता का माहौल बना दिया है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग प्रभावित गांवों में लगातार निगरानी और इलाज कर रहा है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle