web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        सुकमा के सुशील मरकाम ने संसद में छत्तीसगढ़ का नाम किया रोशन, अंग्रेजी भाषण ने जीता सबका दिल

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Nov 3, 2025, 4:57 PM
        सुकमा के सुशील मरकाम ने संसद में छत्तीसगढ़ का नाम किया रोशन, अंग्रेजी भाषण ने जीता सबका दिल
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        बस्तर के छात्र सुशील मरकाम ने संसद भवन में दमदार भाषण देकर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल।

        सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके सुकमा जिले के ग्राम धोबनपाल, विकासखंड छिंदगढ़ के छात्र सुशील कुमार मरकाम ने संसद भवन में आयोजित “राष्ट्रीय युवा संसद” में अपने प्रभावशाली भाषण से सबका दिल जीत लिया।
        सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम “Pay Homage to Our National Leaders” में सुशील ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया।

         दमदार अंग्रेजी भाषण से गूंजा संसद भवन

        बस्तर की पारंपरिक वेशभूषा में लोकसभा के मंच पर पहुंचे सुशील ने अंग्रेजी में तीन मिनट का प्रभावशाली भाषण दिया। उन्होंने “राष्ट्रीय एकता के प्रतीक” सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।
        भाषण की शुरुआत उन्होंने “जय जोहार” कहकर छत्तीसगढ़ी अंदाज में की, जिससे पूरा सदन प्रभावित हुआ। भाषण के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और अन्य सांसदों ने तालियों से स्वागत किया।

         सुकमा से तीसरी बार प्रतिनिधित्व

        गौरतलब है कि सुकमा जैसे माओवादी प्रभावित जिले से यह तीसरी बार है जब किसी युवा ने संसद भवन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया है।
        पहले सुशील मरकाम ने ही सुकमा का नाम रोशन किया था, उसके बाद नंदिनी यादव ने प्रतिनिधित्व किया। अब एक बार फिर सुशील ने प्रदेश और बस्तर का मान बढ़ाया है।

         कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

        सुकमा कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सुशील मरकाम की इस उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा कि सुकमा जैसे पिछड़े क्षेत्र से निकलकर संसद में प्रतिनिधित्व करना पूरे जिले के लिए गौरव की बात है।

         पहले भी पा चुके हैं सम्मान

        इससे पहले सुशील ने राष्ट्रीय युवा संसद 2022 में राज्य स्तर पर छठा स्थान प्राप्त किया था। उस समय वे संसद में दर्शक के रूप में शामिल हुए थे। अब दूसरी बार उन्होंने अपने भाषण से पूरे देश में छत्तीसगढ़ की पहचान बनाई है।

        सोशल मीडिया पर सुशील का भाषण वायरल हो गया है और लोग उनकी आत्मविश्वास भरी स्पीच की तारीफ कर रहे हैं।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        Bike Theftभिलाई चोरीक्राइम अपडेटAssembly Debateविधानसभा समाचार
        nextArticle