सुकमा एनकाउंटर: पुलिस ने 5 लाख ईनाम वाली महिला नक्सली को मार गिराया

सुकमा में DRG टीम और माओवादी मुठभेड़ में ढेर हुई 5 लाख ईनाम वाली महिला नक्सली
सुकमा।छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में पुलिस और DRG टीम ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया। सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के अनुसार, गादीरास थाना क्षेत्रांतर्गत गुफड़ी और पेरमापारा के मध्य जंगल और पहाड़ी में माओवादी की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर सुरक्षाबल ने सर्च ऑपरेशन किया।
मुठभेड़ और महिला नक्सली की पहचान:
अभियान के दौरान जवानों ने मलांगीर एरिया कमेटी (ACM) की महिला सदस्य बूस्की नुप्पों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया।
-
जिला: दंतेवाड़ा
-
ईनाम: 5 लाख रुपये
मुठभेड़ स्थल से बरामद सामग्रियां:
-
315 बोर रायफल – 1
-
315 रायफल कारतूस – 5
-
वायरलेस सेट – 1
-
डेटोनेटर – 8
-
कोर्डेक्स वायर – लगभग 10 मीटर
-
जिलेटिन रॉड – 4
-
पिट्ठू – 1
-
बारूद, रेडियो, बंडा, नक्सली साहित्य और अन्य सामग्री
पुलिस का संदेश:
पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. ने माओवादी कैडरों से अपील की है कि वे हिंसा का मार्ग त्याग कर सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं और मुख्यधारा से जुड़ें।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
