त्योहारों पर सफर आसान: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने शुरू की कई पूजा स्पेशल ट्रेनें

दीपावली और छठ पर यात्रियों के लिए चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेनें, कंफर्म सीट पाने का मौका
रायपुर। दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अनेक फेस्टिवल/पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। यात्रियों को इन ट्रेनों में पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर कंफर्म सीटें मिलेंगी।
इन स्पेशल ट्रेनों में—
-
बिलासपुर-हडपसर (पुणे) पूजा स्पेशल (08265/08266)
यह ट्रेन 22 और 23 अक्टूबर को एक फेरे के लिए चलेगी। -
बिलासपुर-यलहंका (बेंगलुरु) पूजा स्पेशल (08261/08262)
9 सितंबर से 19 नवंबर तक हर मंगलवार-बुधवार को 22 फेरों के लिए। -
दुर्ग-सुल्तानपुर पूजा स्पेशल (08763/08764)
13 सितंबर से 30 नवंबर तक हर शनिवार-रविवार को 12 फेरों के लिए। -
दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन पूजा स्पेशल (08760/08761)
5 अक्टूबर से 24 नवंबर तक हर रविवार-सोमवार को 8 फेरों के लिए। -
इतवारी-जयनगर पूजा स्पेशल (08869/08870)
16 अक्टूबर से 8 नवंबर तक 4-4 फेरों के लिए।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन ट्रेनों में AC-II, AC-III, Sleeper और Economy क्लास की सीटें उपलब्ध हैं। यह कदम त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को संभालने और यात्रा को सहज बनाने के लिए उठाया गया है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
