web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        सक्ती जेल में हंगामा: जेलर ने पूर्व कैदी को बाहर सड़क पर पीटा, वीडियो वायरल

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 15, 2025, 2:35 PM
        सक्ती जेल में हंगामा: जेलर ने पूर्व कैदी को बाहर सड़क पर पीटा, वीडियो वायरल
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में उप जेल के बाहर जेलर और पूर्व कैदी के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। शराब के नशे में कैदी जेल पहुंचा और हंगामा करने लगा था।

        Sakti News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां उप जेल के बाहर जेलर और एक पूर्व कैदी के बीच जमकर मारपीट हुई। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

        जानकारी के अनुसार, घटना उप जेल सक्ती की है, जहां पूर्व कैदी तीजराम चौहान शराब के नशे में जेल के बाहर पहुंचा और अंदर बंद एक कैदी से मिलने की ज़िद करने लगा। जब जेलर सतीश चंद्र भार्गव ने मिलने की अनुमति देने से मना किया, तो तीजराम ने जेलर से अभद्रता की और उनका चश्मा तोड़ दिया।

        बताया जा रहा है कि इस पर गुस्साए जेलर ने मौके पर ही उसकी पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में जेल के बाहर तीन से चार लोग मिलकर तीजराम की मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

        वहीं, इस घटना ने जेल सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, विभागीय स्तर पर इस मामले की जांच की जा रही है और वीडियो की सत्यता की पुष्टि के बाद कार्रवाई की जा सकती है।

        इसी बीच, प्रदेश के अन्य जेलों में भी चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी मुकेश कांत ने सेनेटाइज़र पी लिया था। वह फरवरी 2025 में अंबिकापुर जेल से फरार हुआ था और बाद में कलेक्टर के सामने सरेंडर किया था। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि सरेंडर के बाद भी उसे जेल में दर्ज नहीं किया गया और महज पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        रायपुरस्थानीय चुनावRaigarh Newsराजनीतिक बयानपरिवार मौतFamily Tragedyडिजिटल अरेस्टऑनलाइन ठगी
        nextArticle