हाइवा वाहन पान ठेला में घुसा, बड़ा हादसा टला

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छपोरा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बीती रात लगभग 11 बजे एक तेज रफ्तार हाइवा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने सुदामा श्रीवास के पान ठेला में जा घुसा। इस हादसे से पान ठेला पूरी तरह चकनाचूर हो गया और मालिक सुदामा श्रीवास सदमे में हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। सौभाग्य से उस समय ठेले पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
सूचना मिलते ही छपोरा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक हाइवा वाहन को घटना स्थल से नहीं हटाया गया था। फिलहाल हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है और पुलिस जांच में जुटी है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
