web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        सैनिक स्कूल : अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

        CGVARTACGVARTA
        Nov 10, 2026, 1:56 PM
        सैनिक स्कूल : अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं प्रवेश के लिए आवेदन शुरू
        Share :

        शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित सैनिक स्कूल अंबिकापुर सहित देश के सभी सैनिक स्कूलों में कक्षा छठवीं और नौवीं में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        31 जनवरी को होगी AISSEE परीक्षा

        रायपुर (CGVARTA)। शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित सैनिक स्कूल अंबिकापुर सहित देश के सभी सैनिक स्कूलों में कक्षा छठवीं और नौवीं में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE-2027) का आयोजन आगामी 31 जनवरी 2027 को किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 2 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

        • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 2 दिसंबर 2026 (रात्रि 11:50 बजे तक)
        • विलंब शुल्क के साथ आवेदन: 3 से 6 दिसंबर 2026 तक (500 रुपये अतिरिक्त शुल्क)
        • आवेदन में त्रुटि सुधार (Correction Window): 7 से 9 दिसंबर 2026 तक
        • परीक्षा केंद्र शहर की घोषणा: 11 जनवरी 2027
        • प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी होने की तिथि: 25 जनवरी 2027
        • परीक्षा की तिथि: 31 जनवरी 2027

        परीक्षा का स्वरूप और पैटर्न

        सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा पेन-पेपर मोड में ओएमआर (OMR) शीट के आधार पर बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) के रूप में आयोजित की जाएगी - 

        • कक्षा छठवीं: परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट (150 मिनट) होगी। यह परीक्षा कुल 13 माध्यमों (भाषाओं) में आयोजित की जाएगी।
        • कक्षा नौवीं: परीक्षा की अवधि 3 घंटे (180 मिनट) होगी और यह परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में संपन्न होगी।

        आवेदन और आधिकारिक जानकारी के लिए लिंक

        विद्यार्थी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट्स exams.nta.nic.in/sainik-school-society अथवा nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

        आयु सीमा, पात्रता, आरक्षण के नियम और परीक्षा शुल्क से जुड़ी विस्तृत जानकारी सूचना पुस्तिका में उपलब्ध है। किसी भी प्रकार की तकनीकी सहायता या समस्या के समाधान के लिए NTA हेल्पडेस्क नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क किया जा सकता है, अथवा [email protected] पर ईमेल भेजा जा सकता है।

        CGVARTA
        author

        CGVARTA

        cgvarta.com (छत्तीसगढ़ वार्ता) छत्तीसगढ़ का एक अग्रणी हिंदी समाचार वेब पोर्टल है, जो प्रदेश और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक एवं निष्पक्ष ख़बरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य जनसामान्य की आवाज़ को प्रमुखता से उठाना तथा राजनीति, शासन-प्रशासन, अपराध, विकास, संस्कृति, खेल और जनहित से जुड़ी प्रत्येक महत्वपूर्ण जानकारी को निष्पक्षता के साथ प्रसारित करना है। प्रमुख विशेषताएँ - छत्तीसगढ़ की क्षेत्रीय एवं राज्य-स्तरीय ताज़ा ख़बरें निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता जन-सरोकार से जुड़े मुद्दे एवं विश्लेषणात्मक रिपोर्ट सत्य, निष्पक्षता और त्वरित समाचार के लिए जुड़े रहें cgvarta.com के साथ

        nextArticle
        style  feature sponsored ads news image