web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        नारी शक्ति का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम साय

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 18, 2026, 6:20 PM
        नारी शक्ति का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम साय
        Share :

        भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति का स्वरूप माना गया है। हमारी सरकार माताओं-बहनों के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। महिलाओं की प्रगति से ही संपूर्ण समाज और प्रदेश का विकास संभव है।

        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        रायपुर (CGVARTA)। भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति का स्वरूप माना गया है। हमारी सरकार माताओं-बहनों के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। महिलाओं की प्रगति से ही संपूर्ण समाज और प्रदेश का विकास संभव है।

        मुख्यमंत्री साय राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न गरबा एवं नवरात्रि महोत्सवों में शामिल होने के दौरान प्रदेशवासियों को नवरात्रि की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए यह बात कही।

        इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने कालीबाड़ी स्थित मां काली मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही वे मंडी परिसर और भानपुरी में श्री कच्छ कड़वा पाटीदार समाज, गोवर्धन नगर में श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज तथा अमलीडीह में आयोजित गरबा-2026 सहित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए।

        गरबा आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक मुख्यमंत्री ने कहा कि गरबा केवल नृत्य का आयोजन नहीं, बल्कि मां दुर्गा के प्रति हमारी श्रद्धा की सुंदर अभिव्यक्ति है। यह भारत की सांस्कृतिक विविधता और एकता का अनूठा उदाहरण है। ऐसे उत्सव समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।

        महतारी वंदन योजना और लखपति दीदी से बदल रही महिलाओं की तकदीर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। 'महतारी वंदन योजना' के तहत प्रदेश की लगभग 68 लाख माताओं-बहनों के बैंक खातों में प्रतिमाह 1,000 रुपए की सहायता राशि सीधे अंतरित की जा रही है, जिससे उनके आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता में मजबूती आई है। इसके साथ ही, प्रदेश की 14 लाख बहनें 'लखपति दीदी' बन चुकी हैं, जो छत्तीसगढ़ की महिलाओं के उद्यमशीलता और सामर्थ्य का प्रमाण है।

        'विकास भी, विरासत भी' के मंत्र पर आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या के साथ-साथ मां दंतेश्वरी, मां बम्लेश्वरी, मां महामाया और मां चंद्रहासिनी जैसी आराध्य देवियों की पावन भूमि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकास भी, विरासत भी' के मंत्र के अनुरूप राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

        इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, देवजी भाई पटेल, जयंती पटेल, जगदीश पटेल सहित विभिन्न समाजों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle