web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        गणतंत्र दिवस से पहले अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, आरोपी गिरफ्तार

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Jan 25, 2026, 10:59 PM
        गणतंत्र दिवस से पहले अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, आरोपी गिरफ्तार
        Share :

        गणतंत्र दिवस समारोहों से पहले पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कई स्थानों पर छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिससे अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        रायपुर (CGVARTA)। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ड्राय डे का दुरुपयोग कर अवैध रूप से शराब संग्रहित कर बिक्री करने वाले आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।

        थाना कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि ओसीएम चौक के पास एक युवक द्वारा अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री की जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ओसीएम चौक के पास घेराबंदी कर आरोपी पुरुषोत्तम बघेल उर्फ कुणाल, पिता कांति बघेल, उम्र 20 वर्ष, निवासी संतोषी मंदिर, चार नल चौक को गिरफ्तार किया।

        पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 90 पौवा अंग्रेजी शराब, मात्रा 16 लीटर 200 मिलीलीटर, जिसकी अनुमानित कीमत ₹10,800 बताई गई है, बरामद की। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत विधिवत कानूनी कार्रवाई की गई है।

        पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने स्पष्ट किया है कि ड्राय डे अथवा किसी भी अवसर पर अवैध शराब के संग्रहण, परिवहन या विक्रय करने वालों के विरुद्ध शून्य सहनशीलता की नीति के तहत कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        अपराधstudent benefit budgetछत्तीसगढ़ बजट प्रतिक्रियाBudget 2026 reactionChhattisgarh politics
        nextArticle