राज्योत्सव 2026 : अमित शाह आज जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की किस्त, 67.40 लाख महिलाओं को मिलेगी सौगात

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए चलाई जा रही महतारी वंदन योजना के तहत आज प्रदेश की माताओं-बहनों को दीपावली का बड़ा उपहार मिलने जा रहा है।
रायपुर (CGVARTA)। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए चलाई जा रही महतारी वंदन योजना के तहत आज प्रदेश की माताओं-बहनों को दीपावली का बड़ा उपहार मिलने जा रहा है। राज्योत्सव समारोह के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 67 लाख 40 हजार 410 महिलाओं के खातों में ₹632.63 करोड़ से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।
आंकड़ों की नजर में आज का किस्त वितरण -
कुल पात्र हितग्राही महिलाएं 67,40,410
ई-केवाईसी पूर्ण महिलाएं 67,33,502
नियद नेल्ला नार क्षेत्र की महिलाएं 6,908
आज अंतरित होने वाली कुल राशि ₹632,63,67,750
अब तक दी गई कुल सहायता (आज सहित) ₹21,350.50 करोड़
दीपावली से ठीक पहले खातों में राशि पहुंचने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं की त्योहारी खरीदारी आसान होगी और वे परिवार की आर्थिक गतिविधियों में योगदान दे सकेंगी। योजना की शुरुआत के बाद से राज्य सरकार नियमित रूप से समय पर किस्तों का भुगतान कर रही है।

