web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        राजनांदगांव में दर्दनाक हादसा: डोंगरगांव के बगदई गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, पुलिस जांच में जुटी

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 6, 2025, 9:00 AM
        राजनांदगांव में दर्दनाक हादसा: डोंगरगांव के बगदई गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, पुलिस जांच में जुटी
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        राजनांदगांव। जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बगदई में शनिवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से 52 वर्षीय अक्तुराम साहू की मौके पर ही मौत हो गई।

        जानकारी के मुताबिक, अक्तुराम साहू ग्राम पैरी अर्जुनी निवासी थे और रात करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच बगदई गांव में अपने रिश्तेदारों से मिलने आए थे। उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

        हादसे में अक्तुराम को सिर, सीने और पेट में गंभीर चोटें आईं, जिससे उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
        सूचना मिलते ही डोंगरगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सीएचसी डोंगरगांव के मरच्युरी में रखवाया गया।

        सुबह परिजनों ने शव की पहचान की। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

        पुलिस का कहना है कि आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि वाहन और चालक की पहचान हो सके।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        2026 बंगाल विधानसभा चुनावMetadataस्थानीय चुनावभिलाई न्यूजSocial Media Impactभारत अमेरिका संबंधNational NewsIndia US Trade DealDiplomacyEconomy
        nextArticle