web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        डोंगरगढ़ में मासूम को अगवा करने की कोशिश, बहादुरी से बचा जान

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 11, 2025, 5:02 PM
        डोंगरगढ़ में मासूम को अगवा करने की कोशिश, बहादुरी से बचा जान
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        डोंगरगढ़। वार्ड नंबर 22 में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो अज्ञात युवक ने दस वर्षीय मनीष लहरे को अगवा करने का प्रयास किया।

        मनीष अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी दो युवक काले और सफेद कपड़े पहने और हाथ में चादर लिए वहां आए। उन्होंने पहले भीख मांगी, लेकिन उसके बाद अचानक मनीष को पकड़ लिया और भागने लगे। मासूम ने हिम्मत नहीं हारी और पूरी ताकत से खुद को छुड़ाकर घर पहुंचा।

        मोहल्लेवालों ने तुरंत सर्च शुरू किया और दो घंटे की तलाश के बाद संदिग्ध युवकों को ग्राम चौथना के पास जंगल की ओर भागते हुए पकड़ लिया। भीड़ ने आरोपियों को जमकर पीटा और फिर 112 पुलिस को बुलाकर उन्हें पुलिस के हवाले किया। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों के महाराष्ट्र के सालेकसा क्षेत्र के निवासी हैं।

        यह घटना पूरे शहर में सुरक्षा और सतर्कता की चेतावनी बन गई है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        News PlaceholderWomen CricketAAIBBoeing 787Flight InvestigationIndia NewsOnline SattaCricket BettingMahadev Style
        nextArticle