कांग्रेस में संगठन सृजन की हलचल: चरण सिंह सापरा के प्रवास से बढ़ी हलचल, बोले – भाजपा का विसर्जन तय है

राजनांदगांव में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज, केंद्रीय पर्यवेक्षक चरण सिंह सापरा ने कार्यकर्ताओं से की चर्चा
राजनांदगांव। कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रदेशभर में संगठन सृजन अभियान चला रही है। इसी क्रम में AICC ने राजनांदगांव जिले के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह सापरा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
सापरा पिछले चार दिनों से जिले के सघन प्रवास पर हैं और लगातार जिला, ब्लॉक स्तर के कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों से मुलाकात कर रहे हैं। उनका उद्देश्य है — पार्टी संगठन को और सशक्त बनाना और आगामी रणनीति पर चर्चा करना।
कांग्रेसजनों में जबरदस्त उत्साह
चरण सिंह सापरा ने राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का दौरा किया। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 8 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं और नेताओं से संपर्क स्थापित किया गया है। इस दौरान संगठन की संरचना, जिला अध्यक्षों के चयन और आगामी विधानसभा तैयारी पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
भाजपा की नीतियों से जनता परेशान – सापरा
सापरा ने कहा कि, “प्रदेश में भाजपा सरकार की कुनीति से जनता त्रस्त है। हमारे सामने चुनौती है कि हम स्वच्छ, ऊर्जावान और ईमानदार नेतृत्व तैयार करें, जो जनता के हितों की रक्षा करे।”
‘भाजपा का विसर्जन तय’ – सापरा
केंद्रीय पर्यवेक्षक सापरा ने कहा कि, “कांग्रेसजनों में संगठन सृजन के प्रति जो उत्साह है, उससे यह स्पष्ट है कि प्रदेश में भाजपा का विसर्जन तय है।” उन्होंने बताया कि खैरागढ़ जिले में 12 दावेदार, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में 4 दावेदार, और राजनांदगांव जिले में 14 दावेदार सामने आए हैं।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
