अमेठी में पीएम मोदी ने किया बड़ा ऐलान! एबीस फिश फीड प्लांट से मछली कारोबार को मिलेगी नई उड़ान

राजनांदगांव/अमेठी। भारत के मत्स्य पालन क्षेत्र को नई दिशा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेठी के जगदीशपुर में देश की सबसे बड़ी प्रोटीन उत्पादक कंपनी एबीस फूड्स एंड प्रोटींस प्रा. लि. (आईबी ग्रुप) के अत्याधुनिक फिश फीड प्लांट का शिलान्यास किया।
कार्यक्रम में देशभर से 6 हजार से अधिक मछुआरे और उद्यमी शामिल हुए।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि – “प्रोटीन पोषण भारत की नई ताकत बनेगा, इससे किसानों और युवाओं दोनों को लाभ मिलेगा।”
आईबी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर बहादुर अली ने कहा कि यह प्लांट किसान भाइयों के विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का काम करेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।
इस यूनिट में 600 टन प्रतिदिन फिश फीड उत्पादन की क्षमता होगी, जिससे न केवल उत्तर भारत में रोजगार बढ़ेगा, बल्कि मछली उद्योग को भी नई गति मिलेगी।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजीव रंजन सिंह और भागीरथी चौधरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
