राजनांदगांव में EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई, सर्राफा व्यापारी के ठिकानों पर छापा — जानिए पूरी जानकारी

दीपावली से पहले राजनांदगांव में ईओडब्ल्यू और एसीबी की टीम की दबिश, सर्राफा कारोबारी के घर और दुकान पर छापेमारी, दस्तावेजों की जांच जारी।
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) और ACB (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार सुबह बड़ी छापेमार कार्रवाई की है।
जानकारी के मुताबिक, टीम ने शहर के नंदई चौक स्थित मकान और गुडाखु लाइन में स्थित मोहनी ज्वेलर्स (जसराज बैद) के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है।
चार गाड़ियों में पहुंची अफसरों की टीम
राजनांदगांव में सुबह-सुबह ही चार सरकारी गाड़ियों में अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे। टीम फिलहाल व्यापारी के घर, दुकान और ऑफिस की तलाशी ले रही है।
सूत्रों के अनुसार, नकदी, सोना-चांदी, और कारोबारी दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
कई जिलों में हो सकती है कार्रवाई
सूत्रों ने बताया कि यह कार्रवाई केवल राजनांदगांव तक सीमित नहीं है।
प्रदेश के अन्य जिलों में भी सर्राफा कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी की तैयारी चल रही है।
EOW और ACB ने पिछले कुछ महीनों से संदिग्ध लेनदेन और टैक्स गड़बड़ी से जुड़े मामलों की जानकारी जुटाई थी।
फिलहाल जांच जारी
अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही बरामद सामग्री और आगे की कार्रवाई की जानकारी साझा की जाएगी।
वर्तमान में जांच दल व्यापारी के बैंक ट्रांजैक्शन, आभूषण स्टॉक और रजिस्टर की जांच कर रहा है।
खबर अपडेट हो रही है...

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
