web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        डोंगरगढ़ पदयात्रा में हादसा, थार की टक्कर से युवती की मौत, नाबालिग चालक फरार, मालिक ने दिया झूठा बयान

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 25, 2025, 5:43 PM
        डोंगरगढ़ पदयात्रा में हादसा, थार की टक्कर से युवती की मौत, नाबालिग चालक फरार, मालिक ने दिया झूठा बयान
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में डोंगरगढ़ बम्लेश्वरी दर्शन के लिए पैदल जा रही 21 वर्षीय युवती महिमा साहू की तेज रफ्तार महिंद्रा थार (CG 04 QC 8007) से टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसा मनकी, खंडेलवाल बांस डिपो के पास राजनांदगांव-दुर्ग जीई रोड पर हुआ।

        हादसा और साजिश का खुलासा

        घटना के बाद वाहन को जब्त कर लिया गया, लेकिन चालक फरार हो गया। शुरुआत में पुलिस ने दावा किया कि चालक गिरफ्तार हो गया है, पर बाद में खुलासा हुआ कि वाहन मालिक रजत सिंह ने नाबालिग चालक को बचाने के लिए राजू कुमार धुर्वे को झूठा आरोपी बनाकर पेश किया।
        पुलिस ने रजत सिंह, नयन सिंह और राजू को साक्ष्य छुपाने और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू की है।

        मृतका भिलाई की रहने वाली थी

        मृतका महिमा साहू (21 वर्ष), निवासी घासीदास नगर, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, भिलाई की रहने वाली थी। वह अपने दोस्तों के साथ पैदल डोंगरगढ़ दर्शन के लिए जा रही थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिमा को सेक्टर-9 अस्पताल, भिलाई ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

        पुलिस की कार्रवाई

        जांच में यह तथ्य सामने आया कि हादसे के समय थार को नाबालिग चला रहा था। मुख्य आरोपी को बचाने की कोशिश में वाहन मालिक ने गलत जानकारी देकर पुलिस को गुमराह किया। पुलिस अब फरार नाबालिग चालक की तलाश कर रही है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle