web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • रायपुर

        रायपुर रेलवे में नई भर्ती का ऐलान: कुली के 29 पदों पर आवेदन शुरू, विरोध के बीच निकला नोटिफिकेशन

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 8, 2025, 7:33 PM
        रायपुर रेलवे में नई भर्ती का ऐलान: कुली के 29 पदों पर आवेदन शुरू, विरोध के बीच निकला नोटिफिकेशन
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल ने लाइसेंस सहायक यानी कुली के 29 पदों पर भर्ती के आवेदन मंगाए हैं। यह नोटिफिकेशन ऐसे समय में जारी किया गया है जब रायपुर स्टेशन पर 105 कुली पिछले तीन दिनों से धरने पर बैठे हैं।

        दरअसल, रायपुर स्टेशन पर चार बैटरी गाड़ियां चलाई जानी हैं, जिनमें से दो स्टेशन पर पहुंच चुकी हैं। कुली यूनियन का कहना है कि बैटरी गाड़ियों के आने से उनका 20% बचा काम भी खत्म हो जाएगा।

        हालांकि, यह भर्तियां रायपुर के अलावा बिल्हा, भाटापारा, तिल्दा-नेवरा, भिलाई, भिलाई पावर हाउस, भिलाई नगर और दुर्ग स्टेशन के लिए जारी की गई हैं। रेलवे की योजना के अनुसार, ये बैटरी गाड़ियां इन सभी स्टेशनों पर जल्द शुरू होंगी।

        कौन कर सकता है आवेदन

        • उम्मीदवार की आयु 30 अक्टूबर 2025 तक 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

        • पुरुष और महिलाएं दोनों पात्र हैं।

        • शारीरिक सक्षमता में पुरुष को 7 मिनट में 1500 मीटर दौड़ और महिला को 3 मिनट में 400 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी।

        • साथ ही 40 किलो वजन उठाकर पूरे प्लेटफार्म (लगभग 610 मीटर) की दूरी तय करनी होगी।

        आवेदन की प्रक्रिया

        आवेदन पत्र 30 अक्टूबर 2025 तक वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, रायपुर मंडल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, आरवीएच कॉलोनी, रायपुर (छग) को रजिस्टर्ड डाक या स्वयं जाकर जमा किया जा सकता है।
        आवेदन पत्र रेलवे की वेबसाइट www.secr.indianrailways.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        India T20 teamHonda DioTwo Wheeler NewsNew Scooter IndiaWorld PoliticsGeopolitics
        nextArticle