रायपुर ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष पद की दावेदारी से खलबली, सौरभ मिश्र ने ठोका दावा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के बीच रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व जिला पंचायत सभापति और खरोरा ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ विश्वनाथ मिश्र ने अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की।
सूत्रों के अनुसार, दावेदारी के बाद अन्य संभावित उम्मीदवारों में खलबली मच गई है। कमेटी की ओर से प्रफुल्ल गुडाधे को रायपुर भेजा गया है, जो जिला अध्यक्ष चयन के लिए विभिन्न ब्लॉकों में रायशुमारी कर रहे हैं।
सौरभ मिश्र के अलावा पूर्व अध्यक्ष उधोराम वर्मा, प्रवीण साहू, राजेंद्र पप्पू बंजारे और भावेश बघेल ने भी अपने नामांकन पेश किए हैं। प्रफुल्ल गुडाधे 8 अक्टूबर को रायपुर जिला कांग्रेस भवन में बैठक कर चुके हैं और 15 अक्टूबर तक ग्रामीण के दसों ब्लॉकों का दौरा कर ब्लॉक कार्यकारणी से चर्चा करेंगे।
इस दावेदारी से कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान को लेकर सियासी प्रतिस्पर्धा और उत्साह दोनों बढ़ गया है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
