web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • रायपुर

        अब व्यापम की परीक्षा में पहन सकेंगे स्वेटर, लेकिन एक सख्त शर्त के साथ

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Nov 18, 2025, 12:35 PM
        अब व्यापम की परीक्षा में पहन सकेंगे स्वेटर, लेकिन एक सख्त शर्त के साथ
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        ठंड में राहत, नियमों में बदलाव… लेकिन कपड़ों के ड्रेसकोड पर रहेगा पूरा नियंत्रण


        by - Thaneshwar sahu

        रायपुर। ठंड बढ़ने के साथ छत्तीसगढ़ व्यापम ने अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। अब सर्दियों की सुबह होने वाली भर्ती परीक्षाओं में परीक्षार्थी स्वेटर पहन सकेंगे। व्यापम ने इसके लिए अलग से दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसमें कहा गया है कि स्वेटर पहनने की अनुमति रंग की अनिवार्यता के बिना होगी।

        अभ्यर्थी आधी या पूरी बांह वाले स्वेटर पहन सकते हैं, चाहे रंग गहरा हो या हल्का। लेकिन एक शर्त साफ रखी गई है — स्वेटर में किसी भी तरह की जेब नहीं होनी चाहिए।

        परीक्षा केंद्र में जांच के दौरान अभ्यर्थियों को स्वेटर उतारकर दिखाना होगा। वहीं स्वेटर के अंदर अब भी हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनना अनिवार्य रहेगा, क्योंकि यह पुराना ड्रेसकोड बरकरार है।

        व्यापम की परीक्षाएं सुबह 11 बजे शुरू होती हैं, और परीक्षार्थियों को 10.30 बजे तक मुख्य द्वार में प्रवेश करना होता है। ऐसे में कड़ाके की ठंड में अभ्यर्थियों को सुबह जल्दी घर से निकलना पड़ता है, खासकर अंबिकापुर समेत कई जगहों पर जहां तापमान 10 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया है।

        जूते-मोज़े अब भी नहीं पहन सकेंगे

        बदलाव सिर्फ स्वेटर को लेकर हुआ है। फुटवेयर के नियम पहले जैसे ही रहेंगे — परीक्षार्थी जूते या मोज़े नहीं पहन सकेंगे, सिर्फ चप्पल की अनुमति है।

        पहले जारी निर्देशों में केवल हल्के रंग के कपड़े पहनने की शर्त थी, जिस पर बार-बार विवाद हुआ। अब व्यापम ने स्पष्ट कर दिया है कि शीतकालीन परीक्षाओं के दौरान स्वेटर पर छूट रहेगी, ताकि अनावश्यक विवाद न हो।

        यह नियम व्यापम की आगामी सभी परीक्षाओं में लागू होंगे।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle