web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • रायपुर

        केन्द्रीय मंत्री नड्डा व चौहान और बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिवेदी आएंगे रायपुर

        CGVARTACGVARTA
        Oct 29, 2026, 8:43 PM
        केन्द्रीय मंत्री नड्डा व चौहान और बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिवेदी आएंगे रायपुर
        Share :

        भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी 30 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं।

        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        रायपुर (CGVARTA)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी 30 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं।

        केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दोपहर 1:00 बजे रायपुर पहुंचेंगे और विमानतल से वे सीधे सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास जाएंगे। नड्डा दोपहर 3.15 बजे दुर्ग के लिए रवाना होंगे, जहां महेश कॉलोनी (पुलगांव) में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे। नड्डा अपराह्न 4 बजे भाजपा के "लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" अभियान के तहत महेश कॉलोनी से गंजपारा चौक (दुर्ग) तक आहूत पदयात्रा में शिरकत करेंगे।

        केंद्रीय कृषि मंत्री शाम 7 बजे रायपुर पहुंचेंगे। वे शनिवार 31 अक्टूबर को सुबह 10 बजे राजधानी के आईसीएआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बॉयोटिक स्ट्रेस मैनेजमेंट के खेत बचाओ अभियान और पौधरोपण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दोपहर 1.30 बजे राजधानी के नेताजी सुभाष स्टेडियम से तेलीबांधा मरीन ड्राइव तक आयोजित पदयात्रा में शामिल होंगे। यह पदयात्रा भाजपा के "लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" अभियान के तहत आयोजित है।

        भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद डॉ. त्रिवेदी का दोपहर 1 बजे रायपुर आगमन होगा। वे राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

        CGVARTA
        author

        CGVARTA

        Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle