“सत्ता का नशा न चढ़े”- शिवप्रकाश की भाजपा पदाधिकारियों को सख्त नसीहत, पहली बैठक में कई निर्देश

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने नए प्रदेश पदाधिकारियों की पहली बैठक ली। बोले—60 लाख कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं, आचरण से दें मिसाल।
by - Thaneshwar sahu
रायपुर। भाजपा के नए प्रदेश पदाधिकारियों की पहली औपचारिक बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने सख्त लेकिन स्पष्ट संदेश देते हुए कहा—
“कभी भी सत्ता का नशा न करें, संतुलित आचरण ही आपकी पहचान है।”
उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों को यह समझना होगा कि वे छत्तीसगढ़ के 60 लाख भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनका व्यवहार ही कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श बनेगा।
“आपका आचरण हर वर्ग में फिट होना चाहिए”
शिवप्रकाश ने कहा कि भाजपा की ताकत कार्यकर्ताओं की निष्ठा और संगठनात्मक अनुशासन में है।
उन्होंने स्पष्ट कहा—
-
“आपका आचरण ऐसा हो जिससे हर वर्ग खुद को जोड़ सके।”
-
“संगठन का विस्तार आपके व्यवहार से ही मजबूत होता है।”
उन्होंने पदाधिकारियों को कार्यकर्ता, पार्टी कार्यालय और कार्यक्रमों के बीच सेतु की भूमिका निभाने को कहा।
संगठन विस्तार पर भी हुई चर्चा
बैठक में आगामी महीनों की संगठनात्मक योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई:
-
इस माह के अंत तक सभी मोर्चों की कार्यकारिणी बनाई जाएगी।
-
अगले महीने प्रदेश कार्यसमिति का विस्तार किया जाएगा।
-
सभी प्रकोष्ठों के संयोजक और सहसयोजक नियुक्त होंगे।
बैठक में एसआईआर, आत्मनिर्भर भारत अभियान, जीएसटी जागरूकता समेत विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई।
“विचार और व्यवहार—दोनों में अनुशासन जरूरी”
बैठक के अंत में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि संगठन की शक्ति उसकी विचारधारा और अनुशासन में है।
उन्होंने कहा—
“हम विचारधारा के उपासक हैं, इसलिए हमारा व्यवहार भी उसी विचार से प्रेरित होना चाहिए।”
इन नेताओं की उपस्थिति रही महत्वपूर्ण
बैठक में कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे—
-
क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल
-
प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय
-
प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, यशवंत जैन, डॉ. नवीन मार्कण्डेय
-
लद्दाख के पूर्व सांसद और एसआईआर प्रदेश प्रभारी जामयांग त्सेरिंग नामग्याल
सभी ने आगामी कार्यक्रमों और संगठन विस्तार पर सुझाव दिए।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
