web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • Advertisement Carousel
        रायपुर

        किसानों की परिस्थितियों को समझकर लिए जा रहे संवेदनशील निर्णय, अन्नदाताओं को मिल रहा आर्थिक संबल

        CGVARTACGVARTA
        Nov 27, 2026, 9:05 PM
        किसानों की परिस्थितियों को समझकर लिए जा रहे संवेदनशील निर्णय, अन्नदाताओं को मिल रहा आर्थिक संबल
        Share :

        मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक समृद्धि एवं खुशहाली के लिए निरंतर किसान हितैषी निर्णय लिए जा रहे हैं।

        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        रायपुर (CGVARTA)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक समृद्धि एवं खुशहाली के लिए निरंतर किसान हितैषी निर्णय लिए जा रहे हैं। किसानों की परिस्थितियों और आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर लिए जा रहे निर्णयों से अन्नदाताओं में उत्साह और विश्वास का माहौल है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था के साथ ही कम उत्पादन वाले किसानों के हित में की गई अतिरिक्त आदान सहायता की घोषणा से किसानों को नई उम्मीद और आर्थिक संबल मिला है।

        खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य जारी है। इसी कड़ी में पेंड्रा विकासखंड की ग्राम पंचायत बंधी निवासी किसान राज सोनी पेंड्रा धान खरीदी केंद्र में 50 क्विंटल धान का टोकन लेकर अपनी उपज का विक्रय करने पहुंचे। उन्होंने शासन की धान खरीदी व्यवस्था और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किसानों के हित में की गई घोषणा की सराहना करते हुए इसे किसानों की खुशहाली की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

        किसान राज सोनी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा कम उत्पादन वाले किसानों के हित में की गई घोषणा बेहद सराहनीय है। कई बार विभिन्न परिस्थितियों के कारण किसानों का धान उत्पादन कम हो जाता है, जिसके चलते वे निर्धारित मात्रा के अनुरूप धान का विक्रय नहीं कर पाते हैं। ऐसे किसानों की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा लिया गया निर्णय उनके लिए काफी लाभदायक साबित होगा। इससे विशेष रूप से छोटे एवं कम उत्पादन वाले किसानों को आर्थिक राहत मिलने के साथ ही खेती-किसानी में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलेगा।

        श्री सोनी ने कहा कि राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों से किसानों का शासन के प्रति भरोसा और अधिक मजबूत हुआ है। किसानों की समस्याओं एवं परिस्थितियों को समझते हुए उनके हित में निर्णय लेना सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है। ऐसे निर्णय न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में सहायक होंगे, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान करेंगे।

        किसान राज सोनी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों की चिंता करते हुए उनके हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इससे किसानों को नई उम्मीद और संबल मिला है। उन्होंने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था एवं कम उत्पादन वाले किसानों के लिए अतिरिक्त आदान सहायता की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं राज्य सरकार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

        मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए किए जा रहे प्रयास कृषि क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने के साथ ही अन्नदाताओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता की राह प्रशस्त कर रहे हैं। किसानों के श्रम का सम्मान, उपज का उचित मूल्य और उनकी परिस्थितियों के अनुरूप लिए जा रहे संवेदनशील निर्णय प्रदेश में किसान कल्याण एवं ग्रामीण समृद्धि की संकल्पना को साकार करने में सहायक बन रहे हैं।

        CGVARTA
        author

        CGVARTA

        cgvarta.com (छत्तीसगढ़ वार्ता) छत्तीसगढ़ का एक अग्रणी हिंदी समाचार वेब पोर्टल है, जो प्रदेश और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक एवं निष्पक्ष ख़बरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य जनसामान्य की आवाज़ को प्रमुखता से उठाना तथा राजनीति, शासन-प्रशासन, अपराध, विकास, संस्कृति, खेल और जनहित से जुड़ी प्रत्येक महत्वपूर्ण जानकारी को निष्पक्षता के साथ प्रसारित करना है। प्रमुख विशेषताएँ - छत्तीसगढ़ की क्षेत्रीय एवं राज्य-स्तरीय ताज़ा ख़बरें निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता जन-सरोकार से जुड़े मुद्दे एवं विश्लेषणात्मक रिपोर्ट सत्य, निष्पक्षता और त्वरित समाचार के लिए जुड़े रहें cgvarta.com के साथ

        nextArticle
        Advertisement Carousel