रायपुर में सराफा कारोबारी से 86 किलो चांदी लूट, बदमाश ले गए CCTV भी

सदर बाजार में दीपावली से पहले सराफा कारोबारी को बंधक बनाकर 1.5 करोड़ की चोरी
रायपुर। दीपावली पर्व से पहले राजधानी रायपुर के सदर बाजार में बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने सराफा कारोबारी राहुल गोयल को बंधक बनाकर बेहोश किया और 86 किलो चांदी के गहने लूटकर फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। शनिवार सुबह दो नकाबपोश बदमाश जैन मंदिर के पीछे स्थित राजधानी पैलेस पहुंचे। उनके पास गन थी। जैसे ही राहुल ने दरवाजा खोला, बदमाशों ने उनकी कनपटी पर बंदूक रख दी और दवा सुंघाकर बेहोश कर दिया।
बदमाशों ने कारोबारी के हाथ-पैर भी बांध दिए और 86 किलो चांदी लेकर फरार हो गए। चोरी की गई चांदी की कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
पुलिस की जांच जारी
एडिशनल एसपी लखन पटले ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कारोबारी के हाथ-पैर बंधे मिले। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज की जांच कर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
