रायपुर ODI: इंडिया–SA मैच की टिकट आज 5 बजे से शुरू, फ्री पानी, QR कोड से Entry और ब्लैक रोकने नए नियम

भारत–दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे 3 दिसंबर को रायपुर में। ऑनलाइन टिकट Ticket-Genie पर उपलब्ध, स्टूडेंट्स को 24 नवंबर को ऑफलाइन खरीदना होगा। एक ID से सिर्फ 4 टिकट।
by - Thaneshwar sahu
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के दूसरे वनडे मैच के टिकट आज शाम 5 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। यह मुकाबला 3 दिसंबर को खेला जाएगा और इसके लिए क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है।
कहां और कैसे मिलेगा टिकट?
-
ऑनलाइन टिकट: Ticket-Genie की वेबसाइट
-
ऑफलाइन/फिजिकल टिकट: बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम
-
QR कोड + आधार कार्ड दिखाकर 24 नवंबर से फिजिकल टिकट ली जा सकेगी।
स्टूडेंट्स के लिए खास व्यवस्था
स्टूडेंट्स को अपनी टिकट सिर्फ 24 नवंबर को इंडोर स्टेडियम जाकर खरीदनी होगी।
आज से कुल 48,000 टिकटों की बुकिंग शुरू हो रही है।
ब्लैक मार्केटिंग रोकने नए नियम
क्रिकेट संघ ने साफ किया है कि
एक ID से अधिकतम 4 टिकट ही खरीदी जा सकेंगी।
इससे टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगाई जा सकेगी।
दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए फ्री एंट्री
वर्ल्ड डिसेबिलिटी डे के अवसर पर प्रदेश के सभी दिव्यांग खिलाड़ी इस मैच को मुफ्त में देख सकेंगे।
टीमों का शेड्यूल
-
पहला वनडे: 30 नवंबर, रांची
-
खिलाड़ी रायपुर पहुँचेंगे: 1 दिसंबर
-
दोनों टीमें रायपुर स्टेडियम में 2 दिसंबर को प्रैक्टिस करेंगी।
टिकट के रेट
जनरल स्टैंड्स
-
₹1500
-
₹2500
-
₹3000
-
₹3500
प्रीमियम
-
सिल्वर: ₹6000
-
गोल्ड: ₹8000
-
प्लैटिनम: ₹10,000
-
कॉर्पोरेट बॉक्स: ₹20,000
स्टेडियम में फ्री पानी और मेन्टेनेंस व्यवस्था
स्टेडियम में दर्शकों को पीने का पानी फ्री दिया जाएगा।
क्रिकेट संघ ने इसके लिए 22 वॉटर फिल्टर लगाए हैं।
वेंडर्स को रेट-चार्ट दिखाकर बिक्री करने का निर्देश दिया गया है ताकि
👉 कोई भी सामान महंगे दामों पर न बेचा जाए।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
