web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • रायपुर

        रायपुर में दोस्ती पर टूटा अंधविश्वास का कहर: सपनों के डर में युवक ने साथी की चाकू मारकर हत्या की

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Nov 2, 2025, 4:57 PM
        रायपुर में दोस्ती पर टूटा अंधविश्वास का कहर: सपनों के डर में युवक ने साथी की चाकू मारकर हत्या की
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        मुजगहन थाना क्षेत्र में युवक ने जादू-टोना के शक में अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतारा, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

        रायपुर। राजधानी रायपुर से अंधविश्वास के नाम पर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
        मुजगहन थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने दोस्त की चाकू गोदकर हत्या कर दी।
        आरोपी को शक था कि उसका दोस्त जादू-टोना करता है और सपनों में उसे धमकाता है।

        घटना शनिवार दोपहर 11:30 बजे की है। मृतक का नाम श्याम ध्रुव और आरोपी का नाम संजय नेताम है।
        हमले के बाद घायल श्याम को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
        पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


        अंधविश्वास बना हत्या की वजह

        मुजगहन थाना प्रभारी सिद्धेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी संजय ने
        हत्या करने की बात कबूल की है। उसने बताया कि श्याम ध्रुव पर उसे
        जादू-टोना करने का शक था और वह सपनों में धमकियां देता था।

        शनिवार को जब श्याम ध्रुव उससे मिला, तो दोनों में कहासुनी हो गई।
        देखते ही देखते झगड़ा बढ़ा और संजय ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर श्याम की हत्या कर दी।
        वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर देर शाम गिरफ्तार कर लिया।


        पुलिस ने किया खुलासा

        पुलिस के मुताबिक यह पूरा मामला अंधविश्वास और मानसिक भ्रम से जुड़ा हुआ है।
        आरोपी का कहना है कि वह कई दिनों से डर और भ्रम में था कि
        उसका दोस्त उस पर किसी तरह का जादू कर रहा है।

        फिलहाल आरोपी संजय नेताम को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
        पुलिस वारदात की सभी परिस्थितियों की जांच कर रही है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        2026 बंगाल विधानसभा चुनावUpdateThailand Train Accidentस्थानीय चुनावAviation Newsपंडरिया नगरपालिकाCMO सस्पेंडChhattisgarh urban body news
        nextArticle