रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में मिला 6 महीने का भ्रूण, CCTV में दिखे दो संदिग्ध

भीमराव अंबेडकर अस्पताल के कचरा डिब्बे के पास पड़ा मिला भ्रूण, पुलिस ने जांच शुरू की — CCTV फुटेज में दो लोग संदिग्ध रूप से नजर आए।
By - Thaneshwar Sahu
रायपुर। राजधानी के भीमराव अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) परिसर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार (7 नवंबर) को अस्पताल के कचरे के डिब्बे के पास 5 से 6 महीने का भ्रूण मिला, जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि दो अज्ञात लोग भ्रूण को अस्पताल परिसर में छोड़कर भाग गए। यह मामला मौदहपारा थाना क्षेत्र का है। जैसे ही अस्पताल कर्मचारियों की नजर पड़ी, उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल के CCTV फुटेज जब्त कर लिए गए हैं, जिनमें दो संदिग्ध लोगों की गतिविधियां दर्ज हैं। फिलहाल फुटेज सार्वजनिक नहीं किए गए हैं ताकि जांच प्रभावित न हो।
अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि सभी वीडियो और सबूत पुलिस को सौंप दिए गए हैं। वहीं, पुलिस टीम यह भी जांच कर रही है कि क्या भ्रूण किसी मरीज से जुड़ा है या बाहर से लाकर फेंका गया है।
सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने पहले भ्रूण को डिब्बे में डालने की कोशिश की, लेकिन जब सफल नहीं हुए तो उसे वहीं पास में छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस का कहना है: “CCTV में दिखे संदिग्धों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।”

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
