रायपुर
रायपुर में फिर हत्या: शराब भट्टी के गार्ड ने युवक को रॉड से पीट-पीटकर मार डाला
Oct 11, 2025, 2:52 PM

14px16px18px20px22px24px
Speed:
राजधानी रायपुर में फिर खून, शराब देने की जिद पर गार्ड ने युवक की रॉड मारकर हत्या की
रायपुर। राजधानी रायपुर में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक दिन के भीतर ही राजधानी से दूसरी बड़ी वारदात सामने आई है।
खम्हारडीह इलाके में स्थित शराब भट्टी के गार्ड ने एक युवक की रॉड से मारकर हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी गार्ड भींगराज बघेल ने संदीप पटेल नाम के युवक को रॉड से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक शुक्रवार देर रात शराब भट्टी बंद होने के बाद शराब देने की जिद कर रहा था। इसी बात पर विवाद हुआ और गार्ड ने गुस्से में वारदात को अंजाम दे दिया।

author
Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
Tag :
News PlaceholderUpdateIndia T20 teamCyber CrimeRaipur PoliceDrug NewsCG Breaking News
nextArticle
