web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • रायपुर

        रायपुर में 70 किलो गांजा बरामद, साड़ी बिक्री की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Nov 1, 2025, 6:38 PM
        रायपुर में 70 किलो गांजा बरामद, साड़ी बिक्री की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की कार्रवाई में 5 तस्कर गिरफ्तार, दो महिलाएं भी शामिल

        रायपुर। राजधानी रायपुर में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और डीडी नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 70 किलो गांजा जब्त किया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है।

        गिरफ्तार आरोपी महाराष्ट्र और ओडिशा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह एक महीने पहले साड़ी बेचने के बहाने रायपुर पहुंचा था। ये लोग किराए के मकान में रहकर साड़ी बिक्री की आड़ में नशे का कारोबार कर रहे थे।

        सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोका, जिसमें से 70 किलो गांजा बरामद किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी कार में घूम-घूमकर गांजे की डिलीवरी करते थे।

        पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी महिलाओं को आगे रखकर कारोबार करते थे, ताकि किसी को शक न हो। यह गिरोह ओडिशा से गांजा मंगाकर छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के कई जिलों में सप्लाई करता था।

        फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई को रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने में मदद मिलेगी।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        बीजेपी2026 बंगाल विधानसभा चुनावTrump Letter NorwayIndia T20 teamBudget ReactionOpposition Newsज्योति मिशन स्कूल
        nextArticle