web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • रायपुर

        रायपुर में DGP-IG कॉन्फ्रेंस का अहम दिन: PM मोदी की मौजूदगी में आंतरिक सुरक्षा पर राष्ट्रव्यापी मंथन शुरू

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Nov 29, 2025, 11:47 AM
        रायपुर में DGP-IG कॉन्फ्रेंस का अहम दिन: PM मोदी की मौजूदगी में आंतरिक सुरक्षा पर राष्ट्रव्यापी मंथन शुरू
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        भारत की आंतरिक सुरक्षा को नई दिशा देने रायपुर में दूसरा दिन बेहद महत्वपूर्ण—नक्सलवाद, आतंकवाद, साइबर क्राइम और सीमा पार अपराध पर चार बड़े सत्र।


        by - Thaneshwar sahu

        रायपुर। देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत बनाने के लक्ष्य के साथ राजधानी रायपुर में चल रही DGP–IG कॉन्फ्रेंस शनिवार को अपने सबसे महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गई। सुबह से ही देशभर के राज्यों के पुलिस महानिदेशक और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी बैठक स्थल पर जुट गए, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में दूसरे दिन की बैठक शुरू हुई।

        पहले दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सम्मेलन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा के बदलते स्वरूप, खतरे और भविष्य की चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की थी। आज का दिन इसलिए और अहम माना जा रहा है क्योंकि स्वयं प्रधानमंत्री मोदी बैठक का नेतृत्व कर रहे हैं।


        चार बड़े सत्र: हर राज्य देगा सुरक्षा प्रेजेंटेशन

        सूत्रों के अनुसार, कॉन्फ्रेंस में आज कुल चार महत्वपूर्ण सत्र होंगे, जिनमें देश के सभी राज्यों के डीजीपी अपने-अपने राज्यों की सुरक्षा स्थिति पर विस्तृत प्रस्तुति देंगे।

        चर्चा मुख्य रूप से इन विषयों पर केंद्रित होगी—

        • नक्सलवाद

        • आतंकवाद और कट्टरपंथ

        • सीमा पार अपराध और तस्करी नेटवर्क

        • साइबर क्राइम और डिजिटल सुरक्षा

        • आंतरिक सुरक्षा के नए उभरते खतरे

        इस बार कॉन्फ्रेंस की थीम “विकसित भारत, सुरक्षित भारत” रखी गई है, जो 2047 के भारत के सुरक्षा विज़न से जुड़ी है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        बजट 2026 फायदेरायगढ़ क्राइम न्यूजमानव तस्करीRaigarh Crime NewsPolice Raidधान खरीदीकिसान समाचारछत्तीसगढ़ राजनीतिPaddy ProcurementFarmer News
        nextArticle