रायपुर में गौ मांस मिलने से मचा हड़कंप, विधानसभा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बरामद किए अवशेष

गौ सेवकों की सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी के घर से मिले मांस के टुकड़े – जांच में जुटी टीम।
रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में गौ मांस मिलने की खबर से रविवार को हड़कंप मच गया।
गौ सेवकों ने आरोप लगाया कि इलाके में गौ मांस की तस्करी की जा रही है। इस पर उन्होंने तुरंत विधानसभा पुलिस को सूचना दी।
सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और
एक चारपहिया वाहन व गौ मांस के अवशेष जब्त किए।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गौ सेवकों की शिकायत पर कार्रवाई
ग्राम छपोरा निवासी भगवान दास गेन्डरे ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
उन्होंने बताया कि 1 नवंबर को उन्होंने अपनी गौवंश को चरने के लिए छोड़ा था,
लेकिन रात में वह वापस नहीं लौटी।
अगले दिन गांव में पूछताछ के दौरान पता चला कि
इंदर चंद लहरी नामक व्यक्ति ने गौवंश को काटकर
उसका मांस बेच दिया है।
भगवान दास ने तुरंत विधानसभा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने जांच के दौरान संदेहियों के घर से गौ मांस के अवशेष बरामद किए।
पुलिस जांच में नया खुलासा
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जिस गाय का मांस बरामद हुआ,
वह पहले ही मृत हो चुकी थी।
इसके बावजूद आरोपी ने बिना अनुमति उसके मांस को काटा और बेचा।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की,
जहां उसने मांस काटने की बात स्वीकार की।
मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है।
पुलिस अधिकारियों ने की पुष्टि
विधानसभा सीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि
गौ मांस के अवशेष बरामद किए गए हैं और आरोपी के खिलाफ
मामला दर्ज कर लिया गया है।
रायपुर पुलिस टीम ने कहा कि पूरे मामले का
जल्द आधिकारिक खुलासा किया जाएगा।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
