रायपुर: सड़क के गड्ढे ने ली जान, बाइक फिसली और बैंक मैनेजर की कार से कुचलकर मौत

बारिश में उखड़ी सड़क और गड्ढों के कारण रायपुर में एक दर्दनाक हादसा, सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी की सड़क दुर्घटना में मौत, CCTV फुटेज सामने आया।
रायपुर। राजधानी रायपुर में बारिश के बाद सड़कों की बदहाल स्थिति अब जानलेवा साबित हो रही है।
आमापारा चौक स्वीपर कॉलोनी के पास सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में जिला सहकारी बैंक के मैनेजर की कार से कुचलकर मौत हो गई।
मृतक की पहचान विकासपुरी निवासी लक्ष्मीकांत तिवारी के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपनी सेवानिवृत्ति की औपचारिकताएं पूरी कर बैंक से लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया।
CCTV में कैद दर्दनाक हादसा
घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि लक्ष्मीकांत तिवारी अपनी एक्टिवा से जा रहे थे, तभी सड़क किनारे बने गड्ढे में स्कूटी उछली और उनका बैलेंस बिगड़ गया।
वह सड़क के बीचोंबीच गिर गए और उसी वक्त सामने से आ रही तेज रफ्तार वेगनआर कार ने उन्हें कुचल दिया।
कार लक्ष्मीकांत के सिर के ऊपर से गुजर गई और कुछ दूरी पर जाकर रुकी।
मौत के बाद गुस्सा, सड़क मरम्मत पर सवाल
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल लक्ष्मीकांत को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया,
जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद सड़क की मरम्मत नहीं की गई, जिससे कई हादसे हो चुके हैं।
फिलहाल आज़ाद चौक थाना पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
