PM Modi ने किया छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन का उद्घाटन, डॉ. रमन सिंह की तारीफ कर कहा – सच्चे कार्यकर्ता हैं

राज्योत्सव पर रायपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए विधानसभा भवन का लोकार्पण किया, कहा — छत्तीसगढ़ ने दिखाया कि छोटे राज्य भी बड़े सपने पूरे कर सकते हैं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर शनिवार, 1 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर पहुंचे। उन्होंने नवा रायपुर में बने नए विधानसभा भवन का उद्घाटन किया और इस दौरान आयोजित समारोह में राज्य की जनता को संबोधित किया।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश की विकास यात्रा की सराहना करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की विशेष रूप से तारीफ की।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा —
“हमने खेल के मैदान में देखा है कि जो कभी कप्तान हुआ करता है, वह बाद में खिलाड़ी बनकर भी पूरी टीम के साथ खेलता है। लेकिन राजनीति में ऐसा कम ही देखने को मिलता है। डॉ. रमन सिंह जी इसका उदाहरण हैं कि जो कभी कप्तान थे, वही आज सच्चे स्पिरिट से कार्यकर्ता बनकर छत्तीसगढ़ की सेवा कर रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि राजनीति में समर्पण, सेवा और अनुशासन का भाव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के विकास, नवाचार और जनकल्याण योजनाओं की भी सराहना की। उन्होंने कहा —
“छत्तीसगढ़ ने बीते वर्षों में देश को यह दिखाया है कि छोटे राज्य भी बड़े सपने पूरे कर सकते हैं।”
कार्यक्रम में प्रदेश के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर राज्यभर से आए नागरिकों ने भी नए विधानसभा भवन के लोकार्पण का साक्षी बने।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
