web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • रायपुर

        छत्तीसगढ़ के 21 जिलों में प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों का पुनर्गठन पूरा, 500 नई सोसाइटियां बनेंगी

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 6, 2025, 9:08 AM
        छत्तीसगढ़ के 21 जिलों में प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों का पुनर्गठन पूरा, 500 नई सोसाइटियां बनेंगी
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों (PACS) के पुनर्गठन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। राज्य के 21 जिलों में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
        जानकारों के मुताबिक, इन जिलों में करीब 500 नई सोसाइटियां अस्तित्व में आएंगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

         यह है मामला

        राज्य की मौजूदा भाजपा सरकार ने PACS के पुनर्गठन की योजना अप्रैल 2025 में शुरू की थी। जिन जिलों में दावा-आपत्तियों का निराकरण पूरा हो गया है, वहां नई सोसाइटियों को अधिसूचित कर दिया गया है।
        राज्य के 33 जिलों में से 21 जिलों में यह काम पूरा हुआ है।
        पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय 1333 सोसाइटियां थीं, जो बाद में बढ़कर 2058 हुईं। अब नए पुनर्गठन के बाद यह संख्या 500 से अधिक बढ़ने की संभावना है।

         इन जिलों में बनेंगी नई सोसाइटियां

        धमतरी, दुर्ग, बालोद, कोरबा, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, कोंडागांव, नारायणपुर, गरियाबंद, बलौदाबाजार-भाटापारा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सुकमा, सूरजपुर, कोरिया, जशपुर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, कांकेर, बीजापुर और बलरामपुर।
        बाकी जिलों में दावा-आपत्तियों के निपटारे के बाद सोसाइटियों की अधिसूचना जारी की जाएगी।

         मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

        नई सहकारी सोसाइटियों के गठन से किसानों को गांव में ही कृषि ऋण, खाद-बीज वितरण, माइक्रो-एटीएम जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी।
        नवीन पैक्स में कॉमन सर्विस सेंटर, जनऔषधि केंद्र और किसान समृद्धि केंद्र भी संचालित किए जाएंगे।
        इससे गांव-गांव में वित्तीय गतिविधियां बढ़ेंगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

        🔹 सोसाइटियों के लिए कार्ययोजना

        राज्य शासन ने 4 अप्रैल 2025 को 532 नवीन पैक्स सोसाइटियों के गठन की अधिसूचना जारी की थी।
        यह पहल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश और केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह की ‘सहकार से समृद्धि’ नीति के तहत की गई है।
        अमित शाह ने 25 अगस्त 2024 को रायपुर में हुई बैठक में PACS की संख्या बढ़ाने और उनकी पहुंच गांव-गांव तक ले जाने की मंशा जाहिर की थी।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        Updateस्थानीय चुनावआरंग हाईवा दुर्घटनाPop Cultureदुर्ग न्यूजNSUIDurg Newsजरा हटकेनौकरी न्यूज
        nextArticle