नगर निगम चुनाव : रायपुर में किरायेदारों का सघन सत्यापन

आगामी नगर निगम चुनाव के मद्देनजर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा असामाजिक एवं संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की पतासाजी करने के उद्देश्य से 18 नवंबर को उत्तर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर किरायेदारों का सत्यापन एवं सघन चेकिंग की गई।
रायपुर (CGVARTA)। आगामी नगर निगम चुनाव के मद्देनजर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा असामाजिक एवं संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की पतासाजी करने के उद्देश्य से 18 नवंबर को उत्तर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर किरायेदारों का सत्यापन एवं सघन चेकिंग की गई।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर क्षेत्र) दीपमाला कश्यप के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तर क्षेत्र) आदित्य पाण्डेय के निर्देशन एवं नेतृत्व में उत्तर क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष पुलिस टीमों द्वारा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत थाना उरला क्षेत्र के आजाद चौक एवं गाजी नगर बीरगांव, थाना गुढ़ियारी क्षेत्र के अशोक नगर एवं विकास नगर, थाना खमतराई क्षेत्र के उरकुरा, थाना पंडरी क्षेत्र के पीएम आवास दलदल सिवनी तथा थाना खम्हारडीह क्षेत्र के विजय नगर में निवासरत किरायेदारों का सत्यापन एवं सघन जांच की गई।
अभियान के दौरान अन्य राज्यों एवं जिलों से आकर रायपुर में निवासरत किरायेदारों की पहचान, वर्तमान पता, पहचान संबंधी दस्तावेज एवं अन्य आवश्यक जानकारियों का सत्यापन किया गया। साथ ही मकान मालिकों को किरायेदारों की संपूर्ण जानकारी संबंधित थाने में उपलब्ध कराने तथा बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार नहीं रखने के संबंध में आवश्यक समझाइश दी गई।
पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान एवं शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से इस प्रकार का सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले मकान मालिकों एवं संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

CGVARTA
cgvarta.com (छत्तीसगढ़ वार्ता) छत्तीसगढ़ का एक अग्रणी हिंदी समाचार वेब पोर्टल है, जो प्रदेश और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक एवं निष्पक्ष ख़बरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य जनसामान्य की आवाज़ को प्रमुखता से उठाना तथा राजनीति, शासन-प्रशासन, अपराध, विकास, संस्कृति, खेल और जनहित से जुड़ी प्रत्येक महत्वपूर्ण जानकारी को निष्पक्षता के साथ प्रसारित करना है। प्रमुख विशेषताएँ - छत्तीसगढ़ की क्षेत्रीय एवं राज्य-स्तरीय ताज़ा ख़बरें निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता जन-सरोकार से जुड़े मुद्दे एवं विश्लेषणात्मक रिपोर्ट सत्य, निष्पक्षता और त्वरित समाचार के लिए जुड़े रहें cgvarta.com के साथ
