web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • रायपुर

        छत्तीसगढ़ में ‘मोन्था’ तूफान का कहर: अगले 3 दिन भारी बारिश, बस्तर में रेड अलर्ट – जानें किन जिलों में अलर्ट जारी

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 28, 2025, 1:01 PM
        छत्तीसगढ़ में ‘मोन्था’ तूफान का कहर: अगले 3 दिन भारी बारिश, बस्तर में रेड अलर्ट – जानें किन जिलों में अलर्ट जारी
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        मौसम विभाग ने दक्षिण छत्तीसगढ़ के पांच जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

        रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘मोन्था’ का असर तेज हो गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक भारी बारिश और तूफानी हवाओं की चेतावनी दी है।
        दक्षिण छत्तीसगढ़ के नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी और गरियाबंद में ऑरेंज अलर्ट और रायपुर-बिलासपुर संभाग में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

        बस्तर संभाग में आसमान पर घने बादल छाए हैं और कई जगह बूंदाबांदी शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 24 घंटों में 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

        मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह सिस्टम दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब से विकसित हुआ है, जो चक्रवाती तूफान में बदल गया है। इसी कारण प्रदेश में भारी बारिश और आंधी की संभावना बनी हुई है।

        पिछले 24 घंटों में बेलगहना में 30 मिमी, जबकि पिपरिया, कसडोल, अंतागढ़, छुईखदान और भिंभोरी में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई। रायपुर का अधिकतम तापमान 32.5°C और पेंड्रा का न्यूनतम 19°C रिकॉर्ड किया गया।

        मौसम विभाग ने किसानों को फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखने और कटाई के बाद भंडारण का ध्यान रखने की सलाह दी है, ताकि तेज हवा और बारिश से नुकसान न हो।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        बिलासपुर न्यूज़CG Budget 2026Congress MeetingBudget SessionCG AssemblyState Budget
        nextArticle