web-logo
      रायपुर

      कवर्धा को बड़ी सौगात: CM विष्णुदेव साय 12 दिसंबर को घोटिया में मेडिकल कॉलेज का करेंगे शिलान्यास

      Niraj TiwariNiraj Tiwari
      Dec 11, 2025, 4:20 PM
      कवर्धा को बड़ी सौगात: CM विष्णुदेव साय 12 दिसंबर को घोटिया में मेडिकल कॉलेज का करेंगे शिलान्यास
      Share :

      306 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज, कबीरधाम के युवाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया आयाम।

      14px16px18px20px22px24px
      Speed:

      कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले को स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपहार मिलने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आगामी 12 दिसंबर को ग्राम घोटिया में बहुप्रतीक्षित मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास और भूमिपूजन करेंगे। यह संस्थान न केवल जिला स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती देगा, बल्कि युवाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार भी खोलेगा।

      उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से शासन ने मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए घोटिया में 40 एकड़ भूमि आवंटित की है। कॉलेज निर्माण के लिए 306 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। परियोजना को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा, जिसमें आधुनिक कक्षाएं, अत्याधुनिक लैब्स, हाई-टेक उपकरण और उन्नत चिकित्सा सुविधाएं शामिल होंगी।

       स्वास्थ्य सुविधाओं में आएगा बड़ा बदलाव

      मेडिकल कॉलेज शुरू होने के बाद कबीरधाम के नागरिकों को उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी। गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए अब बड़े शहरों पर निर्भरता काफी कम हो जाएगी। सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता मरीजों को बड़ी राहत देगी।

      उपमुख्यमंत्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्माण कार्य समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि जिले की जनता जल्द से जल्द इसका लाभ उठा सके।

       युवाओं के लिए रोजगार और शिक्षा का नया केंद्र

      कवर्धा जिले में मेडिकल कॉलेज के भूमिपूजन को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। जनप्रतिनिधियों का मानना है कि यह संस्थान कबीरधाम को शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों क्षेत्रों में नई पहचान देगा। इससे—

      • मेडिकल शिक्षा में नए अवसर मिलेंगे

      • युवाओं के लिए रोजगार के दरवाजे खुलेंगे

      • निर्माण से संचालन तक बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को नौकरी मिलेगी

      • जिले की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी

      स्थानीय नागरिकों ने मेडिकल कॉलेज को जिले के लिए “गेम चेंजर” बताया है।

      Niraj Tiwari
      author

      Niraj Tiwari

      Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

      Tag :
      छत्तीसगढ़ शिक्षाटेस्ट क्रिकेटMCCTest CricketMCC UpdatesSports Newsखेल समाचारCricket Rulesनिजी स्कूलपरीक्षा विवाद
      nextArticle