धरसीवां फैक्ट्री कॉलोनी में मासूम से दरिंदगी, कांग्रेस ने BJP सरकार को घेरा – गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग

धरसीवां में 3 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म पर हंगामा, कांग्रेस ने किया फैक्ट्री गेट बंद, गृहमंत्री का पुतला दहन
धरसीवां-कूरा। छत्तीसगढ़ के धरसीवां इलाके में फैक्ट्री की श्रमिक कॉलोनी में 3 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना ने पूरे प्रदेश को हिला दिया है। इस जघन्य अपराध के विरोध में कांग्रेस ने धरसीवां में जोरदार प्रदर्शन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फैक्ट्री गेट पर ताला जड़ दिया और प्लांट का संचालन ठप करा दिया। साथ ही गृहमंत्री का पुतला दहन कर बीजेपी सरकार को कठघरे में खड़ा किया।
कांग्रेस का आरोप
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भावेश बघेल ने कहा – “बीजेपी सरकार में मासूम बच्चियाँ तक सुरक्षित नहीं हैं। यह घटना कानून-व्यवस्था की विफलता और सरकार की नाकामी का जीता-जागता उदाहरण है।” उन्होंने गृहमंत्री से इस्तीफ़े की मांग की और कहा कि कांग्रेस पीड़िता को न्याय दिलाने तक आंदोलन जारी रखेगी।
श्रमिक शोषण का आरोप
पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा और पूर्व विधायक अनिता शर्मा ने कहा कि फैक्ट्री में लंबे समय से श्रमिकों का शोषण किया जा रहा है। महिलाओं को मात्र 370 रुपये और पुरुषों को 450 रुपये मजदूरी दी जाती है। न तो बीमा और ESIC जैसी सुविधाएं दी गईं और न ही स्वास्थ्य व सुरक्षा व्यवस्था।
कांग्रेस की मांगें
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने चार प्रमुख मांगे रखीं –
-
पीड़िता को त्वरित न्याय और आर्थिक सहायता।
-
ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई।
-
श्रमिक कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था व सुधार।
-
श्रमिकों को न्यूनतम वेतन और वैधानिक सुविधाएं।
कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर सरकार और प्रशासन ने त्वरित कदम नहीं उठाए तो आंदोलन और भी उग्र किया जाएगा।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
