web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • रायपुर

        बड़ी राहत: अब 200 यूनिट तक बिजली बिल होगा हाफ, सीएम साय का विधानसभा में ऐलान

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Nov 19, 2025, 3:54 PM
        बड़ी राहत: अब 200 यूनिट तक बिजली बिल होगा हाफ, सीएम साय का विधानसभा में ऐलान
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        पहले 100 यूनिट तक थी सीमा, अब दोगुना लाभ; योजना को प्राथमिकता देने की बात दोहराई

        by - Thaneshwar sahu 

        रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र में मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनता को बड़ी राहत दी। उन्होंने घोषणा की कि अब 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ किया जाएगा। इससे पहले यह योजना केवल 100 यूनिट तक सीमित थी।

        यह फैसला राज्य के लाखों घरेलू उपभोक्ताओं को सीधी राहत देगा।


        पहले ही दे दिए थे संकेत

        सीएम साय ने सोमवार को जगदलपुर के जगतू महरा बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शताब्दी समारोह में हिस्सा लेने के बाद मीडिया से बातचीत में इस योजना को प्राथमिकता देने की बात कही थी।

        पत्रकारों द्वारा सवाल पूछे जाने पर उन्होंने साफ कहा था:

        “यह जनता से किया गया वादा है, और इसे समयबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।”


        CM ने दोहराया— ‘योजना हर हाल में लागू होगी’

        सीएम साय ने विधानसभा में कहा कि:

        • बिजली बिल हाफ योजना किसी भी हालत में ठंडे बस्ते में नहीं जाएगी

        • विभागीय प्रस्तावों पर जल्द निर्णय लिया जाएगा

        • जल्द ही जनता को इसका लाभ दिखेगा

        • बस्तर के विकास और शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है


        विद्यालय को 1.5 करोड़ और छात्रावास का तोहफा

        जगतू महरा स्कूल के 100 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने:

        • 1.5 करोड़ रुपये के जीर्णोद्धार कार्य

        • 100-सीटर छात्रावास निर्माण

        का ऐलान भी किया।


        फिल्म ‘माटी’ को टैक्स फ्री करने पर संकेत

        स्थानीय संस्कृति और कला को बढ़ावा देने की दिशा में सीएम ने कहा कि:

        “फिल्म ‘माटी’ को टैक्स फ्री करने का प्रस्ताव आएगा, तो सकारात्मक समीक्षा की जाएगी।”

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle