छत्तीसगढ़ शौर्य पदक 2025: शहीद ASP आकाश राव गिरपुजें समेत 14 पुलिसकर्मी सम्मानित होंगे, देखिए पूरी सूची

राज्य स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ सरकार बहादुरी दिखाने वाले पुलिसकर्मियों को 'छत्तीसगढ़ शौर्य पदक' से सम्मानित करेगी। सुकमा के शहीद ASP आकाश राव गिरपुजें का नाम सूची में सबसे ऊपर है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर इस साल 5 नवंबर को राज्य सरकार बहादुर पुलिसकर्मियों को ‘छत्तीसगढ़ शौर्य पदक 2025’ से सम्मानित करेगी। अलंकरण समारोह राज्योत्सव स्थल रायपुर में आयोजित किया जाएगा।
इस साल कुल 14 पुलिसकर्मियों को यह सम्मान दिया जाएगा। इनमें सबसे ऊपर शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) आकाश राव गिरपुजें, सुकमा का नाम शामिल है।
सम्मान पाने वाले पुलिसकर्मियों की पूरी सूची:
शहीद ASP आकाश राव गिरपुजें - सुकमा
निरीक्षक धरम सिंह तुलावी - बीजापुर
सहायक उप निरीक्षक गोपाल बोड्डू - बीजापुर
शहीद प्रधान आरक्षक (308) बीरेन्द्र कुमार शोरी - नारायणपुर
महिला आरक्षक (1257) निशा कचलाम - बस्तर फाइटर्स, नारायणपुर
आरक्षक (1556) विजय पुनेम - बीजापुर
आरक्षक (295) रामेश्वर ओयामी - दंतेवाड़ा
आरक्षक (1286) राजू लाल मरकाम - बस्तर फाइटर्स, दंतेवाड़ा
आरक्षक (1396) समलू राम सेठिया - बस्तर फाइटर्स, दंतेवाड़ा
आरक्षक (1224) दुला राम कोवासी - बस्तर फाइटर्स, दंतेवाड़ा
आरक्षक (224) मोहन लाल करटम - दंतेवाड़ा
आरक्षक (1316) संतोष मुरामी - बस्तर फाइटर्स, दंतेवाड़ा
आरक्षक (1380) मनोज यादव - बस्तर फाइटर्स, दंतेवाड़ा
आरक्षक (1232) जामू रामको - बस्तर फाइटर्स, दंतेवाड़ा
राज्य की सुरक्षा में अतुलनीय योगदान
राज्य सरकार के अनुसार, इन पुलिसकर्मियों ने नक्सल प्रभावित इलाकों में अपने साहस और समर्पण से कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है। शहीद पुलिसकर्मियों को मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
