web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • रायपुर

        दिल्ली ब्लास्ट में रायपुर पासिंग कार का कनेक्शन: धमाके में 12 की मौत, छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Nov 11, 2025, 5:24 PM
        दिल्ली ब्लास्ट में रायपुर पासिंग कार का कनेक्शन: धमाके में 12 की मौत, छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        लाल किले के पास कार ब्लास्ट से दिल्ली दहली — रायपुर नंबर की कार CG04 PY 6021 भी क्षतिग्रस्त। बालोद निवासी के बेटे का वाहन, परिवार सुरक्षित। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में अलर्ट।


        By - Thaneshwar Sahu
        रायपुर। राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए कार धमाके में बड़ा खुलासा हुआ है।
        इस दिल्ली ब्लास्ट में छत्तीसगढ़ कनेक्शन सामने आया है —
        घटना स्थल से बरामद हुई रायपुर पासिंग कार (CG04 PY 6021) भी धमाके में क्षतिग्रस्त पाई गई।

        पुलिस जांच में पता चला कि यह कार बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम सिर्री निवासी प्रशांत बघेल की है।
        इसे उनका छोटा भाई हिमांशु बघेल दिल्ली में उपयोग करता था।


        रायपुर पासिंग कार भी आई चपेट में

        घटना की जानकारी मिलते ही बालोद पुलिस प्रशासन ने प्रशांत बघेल के घर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की।
        पिता बलिराजा बघेल ने बताया —

        “कार बड़े बेटे प्रशांत के नाम पर है, लेकिन छोटा बेटा हिमांशु उसे दिल्ली में चलाता है।
        धमाके के वक्त कार पास में खड़ी थी, जिससे उसका कांच और ड्राइवर साइड जल गया,
        हालांकि हिमांशु पूरी तरह सुरक्षित है।”

        फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कार पार्किंग में थी या किसी दोस्त के पास,
        इसकी पुष्टि जांच के बाद की जाएगी।


        धमाके में 12 लोगों की मौत, चार घायल

        सोमवार शाम को लाल किला के पास एक कार में भीषण विस्फोट हुआ।
        धमाके में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चार घायल बताए जा रहे हैं।
        विस्फोट के बाद 100 मीटर तक मलबा और लाशों के चीथड़े बिखर गए।

        NIA, दिल्ली पुलिस, RAW और IB की टीमें जांच में जुटी हुई हैं।
        प्राथमिक जांच में इसे आतंकी घटना माना जा रहा है।


        छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट

        दिल्ली धमाके के बाद छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
        रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और जगदलपुर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
        बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मॉल और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस जांच अभियान चलाया गया।

        गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया —

        “प्रदेश की सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं।
        हर संदिग्ध पहलू की गहराई से जांच की जा रही है।
        लोगों से अपील है कि जांच में सहयोग करें और अफवाहों से दूर रहें।”


        रायपुर में बढ़ी चौकसी

        रायपुर SSP लखन पटले ने बताया कि राजधानी में भी अलर्ट जारी किया गया है।

        “सभी एजेंसियों को अपने-अपने टास्क सौंपे गए हैं।
        पर्यटन स्थल, धार्मिक स्थल, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर निगरानी बढ़ाई गई है।”

        पुलिस ने शहरभर में फुट पेट्रोलिंग, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है।


        कंट्रोल रूम से रियल-टाइम निगरानी

        राज्यभर के सभी SP और DCP को निर्देश दिए गए हैं कि
        वे खुद स्थिति की निगरानी करें और अधिकतम पुलिस बल को तैनात करें।
        कमांड सेंटर से CCTV कैमरों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि
        किसी भी संदिग्ध गतिविधि का तुरंत पता लगाया जा सके।


        सोशल मीडिया पर बढ़ी निगरानी

        पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीमें भी सक्रिय हो गई हैं।
        किसी भी तरह की भ्रामक या गलत जानकारी फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
        रेंज IG और पुलिस कमिश्नरों को 24 घंटे सतर्क रहने को कहा गया है।


        CM और पूर्व CM की प्रतिक्रिया

        मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर शोक जताते हुए कहा —

        “दिल्ली ब्लास्ट की घटना अत्यंत हृदयविदारक है।
        केंद्र और राज्य सरकारें स्थिति की सतत समीक्षा कर रही हैं।
        प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दी जाएगी।”

        वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा —

        “यह घटना दुखद और चिंताजनक है।
        इस कठिन समय में जवाबदेही तय करनी होगी ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।”


        प्रदेशभर में अलर्ट – सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

        • रायपुर में एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और मॉल में सर्च ऑपरेशन

        • बिलासपुर में डॉग स्क्वॉड और बम डिस्पोजल टीम की तैनाती

        • दुर्ग और भिलाई में नाकाबंदी और वाहनों की जांच

        • जगदलपुर में बस स्टैंड और टैक्सी स्टैंड की सघन तलाशी

        पुलिस का कहना है कि सुरक्षा जांच लगातार जारी रहेगी जब तक
        ब्लास्ट से जुड़ी हर कड़ी का पता नहीं चल जाता।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        अपराधबंगाल राजनीतिअमित शाहबीजेपीममता बनर्जीपश्चिम बंगाल
        nextArticle