web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • रायपुर

        छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम: रायपुर समेत 15 जिलों में येलो अलर्ट, जानें कब तक बरसेगी बारिश

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 11, 2025, 2:39 PM
        छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम: रायपुर समेत 15 जिलों में येलो अलर्ट, जानें कब तक बरसेगी बारिश
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        मौसम विभाग ने रायपुर, बस्तर और बिलासपुर संभाग में दी चेतावनी, बिजली गिरने की भी आशंका

        रायपुर।
        छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर में रविवार को बारिश और धूप के बीच मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मौसम विभाग ने आज तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले कुछ दिनों तक यही स्थिति बनी रह सकती है।

        येलो अलर्ट जारी
        मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर और कोरबा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

        बिजली गिरने से दो युवकों की मौत
        वहीं रायगढ़ जिले के ग्राम गंजाई पाली में आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतक आकाश किंडो और लिबुन करकेट्टा बकरी चराने गए थे। बारिश से बचने के लिए दोनों महुआ पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी यह हादसा हुआ। इस घटना में तीन बकरियां भी मारी गईं। घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है।

        पिछले सप्ताह भी जारी हुआ था अलर्ट
        बीते सप्ताह भी रायपुर, महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद में भारी बारिश की चेतावनी दी गई थी। विभाग ने बस्तर और दुर्ग संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।

        मौसम विभाग की सलाह
        मौसम विभाग ने लोगों को बिजली गिरने के दौरान खुले मैदान, पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न रहने की चेतावनी दी है। किसानों को सलाह दी गई है कि फसलों की सुरक्षा के लिए सिंचाई और खाद का उपयोग मौसम की स्थिति देखकर करें।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        Congress vs BJP budgetदुर्ग क्राइम न्यूज़Durg Court NewsIPC 302Court Verdictबिलासपुर न्यूज़Chhattisgarh Accident
        nextArticle