शराब घोटाले में चैतन्य बघेल को न्यायिक रिमांड, सुप्रीम कोर्ट ने झटका दिया

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को एसीबी-ईओडब्ल्यू की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 13 अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।
सुप्रीम कोर्ट से भी लगा झटका
पूर्व मुख्यमंत्री और उनके बेटे ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी, जिसमें CBI और ED की जांच शक्तियों को चुनौती दी गई थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इंकार करते हुए हाईकोर्ट जाने की सलाह दी। कोर्ट ने कहा कि यदि ED की कार्रवाई और PMLA कानून की वैधानिकता को चुनौती देना चाहते हैं, तो अलग से याचिका दायर करें। छत्तीसगढ़ HC इस मामले पर 6 अगस्त को सुनवाई करेगा।
गिरफ्तारी का विवरण
18 जुलाई की सुबह, ईडी ने भिलाई स्थित बघेल निवास पर छापा मारकर चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया था। उन्हें चेतन्य बघेल के जन्मदिन के दिन ही गिरफ्तार किया गया। उन पर छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। कोर्ट ने पूछताछ के लिए उन्हें पहले 5 दिन की रिमांड दी थी।.

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
