web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • रायपुर

        15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी: किसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल, ऑनलाइन टोकन से मिलेगी राहत

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 6, 2025, 4:11 PM
        15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी: किसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल, ऑनलाइन टोकन से मिलेगी राहत
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन सत्र 2024-25 के लिए 15 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत होगी। इस बार राज्य में लगभग 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदे जाने की संभावना है। इसके लिए राज्य सरकार ने धान उपार्जन नीति और कस्टम मिलिंग नीति का प्रारूप तैयार कर लिया है, जिसे दीपावली से पहले होने वाली कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिलेगी।

        कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि सरकार किसानों से किया गया वादा निभा रही है। इस बार किसानों को प्रति क्विंटल ₹3100 का भुगतान मिलेगा और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदा जाएगा।

         किसानों को ऑनलाइन टोकन से मिलेगी सुविधा

        इस सीजन में किसानों को धान बेचने के लिए ऑनलाइन टोकन प्रणाली लागू की जाएगी।
        राज्य सरकार ने इसके लिए ‘तुहर एप’ (Tuhar App) की व्यवस्था की है। इससे किसानों को अब लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। तय तारीख पर किसान आसानी से अपना धान बेच सकेंगे।
        विशेष बात यह है कि छोटे और सीमांत किसानों को इस बार पहला अवसर दिया जाएगा।

         मिलरों के लिए राहत

        धान खरीदी के साथ ही राज्य में कस्टम मिलिंग प्रक्रिया भी शुरू होगी।
        इस बार सरकार ने मिलरों को 15 दिन का समय धान परिवहन के लिए दिया है, जो पहले 10 दिन था।
        साथ ही, मिलिंग के लिए ₹80 प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया गया है।

         शून्य सूखत पर सोसाइटियों को बोनस

        राज्य की 2739 सहकारी सोसाइटियों को बोनस देने की योजना है।
        जिन सोसाइटियों में धान की सूखत (moisture) शून्य प्रतिशत रहेगी, उन्हें ₹5 प्रति क्विंटल अतिरिक्त बोनस दिया जाएगा।
        पिछले वर्ष यह व्यवस्था बंद रही थी, जिसे इस बार फिर से लागू किया जा रहा है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        Updateस्थानीय चुनावSuicide NewsOnline Gaming AddictionKorean Love Gameगरियाबंदमहिला अपराधWomen Crimeक्रिकेट नियमटेस्ट क्रिकेट
        nextArticle