छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जारी की जिलाध्यक्षों की बड़ी सूची: 41 नए चेहरों को जिम्मेदारी, रायपुर में मेनन और पप्पू बंजारे बनाए गए अध्यक्ष

कांग्रेस ने लंबे समय से लंबित जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी—सूची में बड़े नेताओं के पसंदीदा नाम शामिल। रायपुर, बिलासपुर, सुकमा सहित 41 जिलों में नई टीम तैयार।
by - Thaneshwar sahu
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने संगठनात्मक फेरबदल करते हुए शुक्रवार देर शाम 41 नए जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। लंबे इंतजार के बाद आई इस सूची पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर हैं।
राजधानी रायपुर में श्रीकुमार शंकर मेनन को शहर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि राजेंद्र पप्पू बंजारे को रायपुर ग्रामीण का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
बिलासपुर, सुकमा समेत कई जिलों में नए अध्यक्ष
कांग्रेस की नई सूची के अनुसार—
-
बिलासपुर शहर: सिधांशु मिश्रा
-
बिलासपुर ग्रामीण: महेंद्र गंगोत्री
-
सुकमा: हरीश लखमा (पूर्व मंत्री कवासी लखमा के पुत्र)
हरीश लखमा की नियुक्ति को सुकमा में बड़ी जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।
कई नियुक्तियों में बड़े नेताओं की पसंद शामिल
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इस सूची में ऐसे कई नाम हैं जो शीर्ष नेताओं के बेहद करीबी माने जाते हैं। इनमें—
-
भूपेश बघेल
-
डॉ. चरणदास महंत
-
टीएस सिंहदेव
-
मोहन मरकाम
-
कवासी लखमा
-
मोहम्मद अकबर
जैसे वरिष्ठ नेताओं की पसंद झलकती है। कई जिलों में इन्हीं नेताओं की सिफारिश पर नए अध्यक्ष चुने गए हैं।
रायपुर और दुर्ग में नेताओं की पसंद पर बना संतुलन
रायपुर शहर में संगठन के एक प्रमुख नेता ने एक युवा चेहरे का नाम आगे बढ़ाया था, लेकिन अंत में दो पूर्व मंत्रियों सत्यनारायण शर्मा और धनेंद्र साहू की पसंद पर मुहर लगी।
वहीं दुर्ग शहर में जिला अध्यक्ष का चयन पूर्व विधायक अरुण चौरा के सुझाव पर किया गया है।
बेमेतरा में पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू के करीबी को जिम्मेदारी मिली है।
कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा का प्रयास
सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस की यह नई जिला टीम 2028 विधानसभा चुनाव और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
