web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • रायपुर

        CGPSC State Service Exam 2024 Result: 643 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित, 10 नवंबर से शुरू होगा साक्षात्कार

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Nov 1, 2025, 5:18 PM
        CGPSC State Service Exam 2024 Result: 643 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित, 10 नवंबर से शुरू होगा साक्षात्कार
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा 2024 का परिणाम जारी किया, चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के बाद इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति मिलेगी।

        रायपुर।
        छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर परिणाम अपलोड किया गया है। इस परीक्षा में कुल 643 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए प्रावधिक रूप से चयनित किया गया है।

        आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य सेवा परीक्षा 2024 के तहत 17 सेवाओं में कुल 246 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर 3737 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चिन्हांकित किया गया था। इसके बाद मुख्य परीक्षा 26 से 29 जून 2025 तक आयोजित की गई थी।

        मुख्य परीक्षा में वर्गवार न्यूनतम अर्हकारी अंक प्राप्त करने वाले योग्य अभ्यर्थियों के आधार पर 643 उम्मीदवारों को साक्षात्कार चरण के लिए चयनित किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को ऑनलाइन अग्रमान्यता (preference form) भरना होगा, जिसकी तिथि आयोग द्वारा अलग से जारी की जाएगी।

        साक्षात्कार 10 नवंबर से शुरू

        आयोग के अनुसार, साक्षात्कार का आयोजन 10 नवंबर से 20 नवंबर तक किया जाएगा। यह प्रक्रिया नवा रायपुर स्थित लोक सेवा आयोग कार्यालय (नॉर्थ ब्लॉक, सेक्टर-19, अटल नगर) में संपन्न होगी।

        चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार से एक दिन पूर्व अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। जो उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन नहीं कराएंगे, उन्हें साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

        पहली पाली के लिए दस्तावेज सत्यापन सुबह 9:30 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1:30 बजे किया जाएगा। अभ्यर्थियों को क्रमशः 9:00 बजे और 1:00 बजे तक उपस्थित होना आवश्यक है।

        आयोग ने सभी चयनित उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आगे की प्रक्रिया से जुड़ी अद्यतन जानकारी के लिए नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर विजिट करते रहें।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        स्थानीय चुनावIndia T20 teamCivil ServicesFarmers SchemeBudget HighlightsPublic Welfare
        nextArticle