web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • रायपुर

        छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं प्रायोगिक परीक्षा की तारीख घोषित, इस बार 10 दिन पहले शुरू

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Nov 18, 2025, 2:01 PM
        छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं प्रायोगिक परीक्षा की तारीख घोषित, इस बार 10 दिन पहले शुरू
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        1 जनवरी से 20 जनवरी तक स्कूलों में प्रैक्टिकल — रेगुलर छात्रों पर लागू, प्राइवेट के लिए अलग से सूचना


        by - Thaneshwar sahu

        रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के प्रायोगिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी 2026 से शुरू होकर 20 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

        पहले ये परीक्षाएं 10 जनवरी से शुरू होती थीं, लेकिन इस बार माशिम ने 10 दिन पहले से परीक्षा लेने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य है कि स्कूल समय पर प्रायोगिक अंक बोर्ड को भेज सकें, ताकि अंतिम परिणाम में देरी न हो।


        क्यों बदली तारीख?

        पिछले वर्षों में कई विद्यालय प्रैक्टिकल अंक समय पर नहीं भेज पाते थे, जिससे कुछ छात्रों के परिणाम रोकने की नौबत आ जाती थी।
        अब बोर्ड ने कहा है:

        “समयबद्ध तरीके से अंक भेजे जाएं, ताकि परीक्षा परिणाम बिना बाधा जारी हो सकें।”


        मार्च में शुरू होंगी बोर्ड परीक्षा

        सैद्धांतिक (थ्योरी) परीक्षाएं मार्च के प्रथम सप्ताह से शुरू होंगी।
        अंतिम टाइम टेबल जल्द जारी किया जाएगा।


        स्वाध्यायी (Private) छात्रों के लिए अलग परीक्षा

        • यह डेटशीट केवल रेगुलर छात्रों के लिए है

        • प्राइवेट/स्वाध्यायी छात्र अपने प्रैक्टिकल परीक्षा मुख्य परीक्षा के दौरान देंगे

        • उनके लिए अलग अधिसूचना जारी होगी


        स्कूलों को मिला निर्देश

        • 1 से 20 जनवरी के बीच प्रैक्टिकल + प्रोजेक्ट वर्क पूरा कराएं

        • अंक समय पर बोर्ड को भेजना आवश्यक

        • प्राचार्यों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी

        • व्यवस्थित परीक्षा संचालन सुनिश्चित करना होगा

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle