छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान: 25 लाख किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी, जानिए तारीख और नियम

15 नवंबर से 31 जनवरी तक होगी खरीफ धान खरीदी, ऑनलाइन टोकन और बायोमैट्रिक व्यवस्था से मिलेगी सुविधा
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में किसानों से खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी का अहम निर्णय लिया गया। प्रदेशभर में 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक खरीदी की जाएगी। इस वर्ष 25 लाख किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी जाएगी। धान का समर्थन मूल्य ₹3100 प्रति क्विंटल तय किया गया है।
खरीदी प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए किसानों को तुंहर हाथ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन टोकन मिलेगा। प्रदेश में कुल 2,739 खरीदी केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की जाएगी। बैठक में धान खरीदी के लिए नए और पुराने बारदाने की व्यवस्था के निर्देश भी दिए गए हैं।
मुख्य निर्देश और फैसले:
-
ई-केवाईसी और एग्रीस्टेक पोर्टल पर किसान पंजीकरण अनिवार्य, डुप्लीकेशन रोके।
-
23 लाख हेक्टेयर क्षेत्र का डिजीटल क्राप सर्वे किया गया।
-
बायोमैट्रिक आधारित धान खरीदी से वास्तविक किसानों को लाभ।
-
इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर मार्कफेड कार्यालय में, तथा सभी जिला कार्यालयों में कंट्रोल रूम स्थापित।
-
खरीदी केंद्रों में व्यवस्थापक नियुक्त और शून्य सुखत पर प्रोत्साहन ₹5/क्विंटल।
-
सीमावर्ती राज्यों/जिलों से धान की निगरानी के लिए विशेष चेकिंग दल गठित।
-
खरीदी के बाद 6–7 दिन में किसानों को भुगतान।
इस वर्ष की योजनाओं से किसानों को लंबी कतारों से मुक्ति, बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था और धान के उचित मूल्य की गारंटी मिलेगी।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
