आरंग में नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना, बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा के अवसर

सीएम विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का किया धन्यवाद, प्रदेश में शिक्षा के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम
रायपुर। केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक कार्य समिति ने रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र में नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का हार्दिक धन्यवाद किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल न केवल आरंग के विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगी, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिक्षा की नई चेतना जगाने में सहायक होगी।
शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कदम
सीएम साय ने बताया कि प्रदेश सरकार राज्य के सभी अंचलों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने, स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और विद्यार्थियों को समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार के संयुक्त प्रयासों से छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया युग प्रारंभ हो रहा है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
