web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • रायपुर

        अब आंबेडकर अस्पताल में BPL व सीनियर सिटीजन को CT-MRI फ्री, APL को लगेगा शुल्क

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Nov 18, 2025, 2:56 PM
        अब आंबेडकर अस्पताल में BPL व सीनियर सिटीजन को CT-MRI फ्री, APL को लगेगा शुल्क
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        एमबीबीएस छात्रों के लिए 200 सीटर हॉस्टल निर्माण मंजूर, कैंसर विभाग में 3 माह में शुरू होगा PET CT स्कैन

        by - Thaneshwar sahu
        रायपुर।
        डॉ. बी.आर. आंबेडकर अस्पताल में आने वाले बीपीएल वर्ग के मरीज और 60+ उम्र के सीनियर सिटीजन अब CT Scan और MRI जांच बिल्कुल मुफ्त करवा सकेंगे। वहीं APL कार्डधारियों को CT के लिए ₹1000 और MRI के लिए ₹2000 शुल्क देना होगा।

        आईपीडी यानी भर्ती मरीजों को सभी वर्गों में ये जांच पूरी तरह निशुल्क मिलेगी।


        बड़ा निर्णय — गरीब और बुजुर्गों को राहत

        शासकीय मेडिकल कॉलेज रायपुर की स्वशासी समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया।
        स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह नीतिगत बदलाव किया गया।

        जांच शुल्क नीति इस प्रकार है:

        मरीज वर्ग CT Scan MRI Scan
        BPL फ्री फ्री
        Senior Citizen (60+) फ्री फ्री
        APL (OPD) ₹1000 ₹2000
        IPD (भर्ती मरीज) फ्री फ्री

        बड़ी राहत — 200 सीटर हॉस्टल को मंजूरी

        • मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले एमबीबीएस छात्रों के लिए नया 200 बेड का हॉस्टल मंजूर

        • जल्द शुरू होगा संचालन


        डीकेएस अस्पताल छात्रावास शुल्क हुआ आधा

        • पहले शुल्क: ₹5000

        • अब शुल्क: ₹2500
          (एमसीएच स्टूडेंट्स के लिए राहत)


        कैंसर मरीजों के लिए PET CT और Gamma Camera 3 माह में शुरू

        • 21 करोड़ की मशीनें 2018 से बंद पड़ी थीं

        • अब 3 महीने में शुरू होगा संचालन

        • उपकरण/रिएजेंट/स्टाफ व्यवस्था स्वशासी मद से


        बैठक में हुआ प्रमुख फैसला

        • विभागों को दिए जाने वाली इंप्रेशन मनी की सीमा ₹10,000 से बढ़ाकर ₹1 लाख

        • जरूरी मेडिकल सामग्री की NOC के इंतजार में देरी न हो, उसके लिए तत्काल खरीद अधिकार मंजूर


        बैठक में शामिल प्रमुख अधिकारी

        • सांसद बृजमोहन अग्रवाल

        • विधायक सुनील सोनी

        • स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया

        • संभागायुक्त एम.पी. कांवरे

        • मेडिकल एजुकेशन आयुक्त शिखा राजपूत तिवारी

        • CGMSC MD रितेश अग्रवाल

        • निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. यूएस पैंकरा

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle